एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने की पुष्टि

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 जून 2026। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा सितंबर-अक्तूबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की चयन समिति के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है। 28 वर्षीय और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने हाल ही में चोट से उबरने के बाद वापसी की है। सितंबर 2025 में टोक्यो विश्व चैंपियनशिप से पहले उन्हें पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने इस सीजन की देर से शुरुआत करते हुए दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने 85.69 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया। नीरज ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी भागीदारी की पुष्टि पहले ही कर दी थी, लेकिन उन्होंने 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक आईची-नागोया (जापान) में होने वाले एशियाई खेलों में खेलने को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा था।

चयन समिति का क्या कहना है?
आदिल सुमारीवाला ने कहा, हां नीरज राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल दोनों में भाग लेंगे। वह पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं और अब चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने अपने पहले ही इवेंट में 85.69 मीटर का थ्रो किया, जो कि शानदार है। नीरज ने चीन में हुए पिछले एशियाई खेलों में 88 मीटर (88.88 मीटर) के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था और अब वह पहले ही 86 मीटर के करीब पहुंच चुके हैं। ऐसे में हमें कोई कारण नहीं दिखता कि वह राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल दोनों में अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं करेंगे।

एएफआई की चयन समिति द्वारा चल रही राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन यानी रविवार को एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। जापान में नीरज चोपड़ा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। श्रीलंका के रुमेश थारंगा पाथिरागे ने इस साल 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है और दो डायमंड लीग खिताब जीते हैं। वहीं, ओलंपिक चैंपियन नदीम भी इस रेस में शामिल हो सकते हैं, जिससे मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धी हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने 19 जून को दोहा डायमंड लीग से अपना नाम वापस ले लिया था। 

तैयारियों के लिए पूरी छूट
नीरज चोपड़ा को पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 32 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया जा चुका है। 23 जुलाई से दो अगस्त तक ग्लासगो में होने वाले इन खेलों से पहले नीरज किसी और प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं या नहीं, इसका फैसला एएफआई ने पूरी तरह उन पर छोड़ दिया है। विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष सुमारीवाला ने कहा, हमने यह फैसला उन पर छोड़ दिया है। उनकी मेडिकल टीम, उनके कोच और सभी लोग एक साथ बैठकर तय करेंगे कि उनके लिए कौन सी प्रतियोगिताएं सबसे सही रहेगी। मुख्य बात उनका क्वालिफाई करना था, जो उन्होंने कर लिया।

Leave a Reply

Next Post

हत्या और लूट को बनाया पेशा, 12 साल जेल के बाद भी नहीं छूटा जरायम का साथ; STF ने किया बदमाश का अंत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 27 जून 2026। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंबेडकरनगर निवासी बदमाश संजय उर्फ संजीव मारा गया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसने वर्ष 2011 में अयोध्या के दिलीप वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं […]

You May Like

नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी....|....सीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस....|....बिलासपुर में तोखन साहू ने किया धवजारोहण:परेड की सलामी ली....|....वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी....|....राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया....|....हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन....|....नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री साय....|....छात्र हित में शासन शीघ्र जारी करे नियुक्ति आदेश - डॉ. चरणदास महंत....|....50 करोड़ की सात शत्रु संपत्तियां घोषित, 28 की अभी चल रही है जांच....|....कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर, नक्सलियों के समर्थन पर चुप्पी क्यों साधते हैं दीपक बैज : केदार कश्यप