नई शिक्षा नीति के लिए सरकार की STARS योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को 520 करोड़ का पैकेज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2020। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों को लेकर प्रेसवार्ता की। यहां जावड़ेकर ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत केंद्र प्रायोजित नई योजना के तौर पर स्टार्स प्रोजेक्ट (STARS या Strengthening Teaching-Learning and Results for States) को शुरू किया जाएगा।

छह राज्य इसके दायरे में आएंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, केरल और ओडिशा का नाम शामिल है। जावड़ेकर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट विश्व बैंक द्वारा समर्थित है। उन्होंने कहा कि यह योजना सुनिश्चित करेगी कि अब शिक्षा का मतलब रट्टा लगाकर पढ़ाई करना नहीं, बल्कि समझ कर सीखना होगा। कैबिनेट ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए 520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को भी अनुमति दी।

प्रेसवार्ता के प्रमुख बिंदु

कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसला किया गया है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अब अमली जामा पहनाना शुरू किया जाएगा। इसके लिए STARS कार्यक्रम तय किया गया है। इसकी लागत 5,718 करोड़ रुपये है जिसमें विश्व बैंक ने 500 मिलियन डॉलर का सहयोग किया है।

कैबिनेट ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान- दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 529 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज को अनुमति दी। यह पांच साल के लिए रहेगा और इसका फायदा 10,58,000 परिवारों को होगा।

मंत्रिमंडल ने नागरनार स्टील प्लांट को राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड से अलग होने को और पूरे सरकारी हिस्से को एक रणनीतिक खरीदार को बेच कर अलग होने वाली कंपनी के रणनीतिक विनिवेश को भी मंजूरी दी। 

केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड के मौजूदा रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार की वाणिज्यिक व्यवहारिता बढ़ाने के लिए ‘एडीएनओसी मॉडल’ ( ADNOC Model ) के संशोधन को मंजूरी दी।

यह प्रेसवार्ता राजधानी नई दिल्ली में स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में हो रही है। सात अक्तूबर को हुई पिछली कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार ने कोलकाता ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए संशोधित लागत को अनुमति दी थी। इसके साथ ही बैठक में भारत और जापान के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के समझौते पर भी दस्तखत किए थे।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

शेयर करेराज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण पंजाब की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए लिया अहम फैसला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 14 अक्टूबर 2020। बुधवार को संपन्न हुई पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। महिलाओं के संबंध में कैबिनेट ने अहम […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही