आप को ईडी की छापेमारी और केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका, सीएम आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 04 जनवरी 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज प्रवर्तन निदेशालय गिरफ्तारी कर सकती है। आम आदमी पार्टी ने यह दावा खुद किया है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका पर कार्यकर्ता आप दफ्तर पहुंचने लगे हैं। उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। याद रहे कि शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) दिल्ली के सीएम केजरीवाल को तीन समन जारी कर चुकी है, लेकिन अब तक केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। वहीं, गुरुवार की सुबह आप नेता आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की।

पोस्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बुधवार की रात में लिखा कि उन्हें खबर मिली है कि गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय अरविंद केजरीवाल के घर छापा मारने वाला है। गिरफ्तारी भी हो सकती है। वहीं, सीएम केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि सीएम केजरीवाल के घर आज ईडी की छापेमारी हो सकती है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

इससे पहले कल दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के तीसरे समन पर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं पहुंचे। जांच एजेंसी को सीएम केजरीवाल ने चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पेश न होने का कारण बताया और लिखा कि वह अभी राज्यसभा चुनाव में व्यस्त हैं। साथ ही कहा कि वह किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह राज्यसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस की तैयारियों में व्यस्त हैं। उन्होंने नोटिस को अवैध बताते हुए कहा, मामले से संबंधित प्रश्नावली भेजें, तो वह उत्तर देने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल ने एजेंसी को लिखा, इस मामले में आप अनुचित गोपनीयता रख रहे हैं और अपारदर्शी व मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, समन उन तक पहुंचने से पहले ही मीडिया में आ चुका था। इससे सवाल उठता है कि क्या समन का उद्देश्य वैध पूछताछ करना है या मेरी प्रतिष्ठा धूमिल करना।

ईडी की मंशा पर उठाए सवाल

उन्होंने समन के जवाब में कहा कि आपकी चुप्पी मुझे यह निष्कर्ष निकालने के लिए मजबूर कर रही है कि आप अनुचित गोपनीयता बनाए रख रहे हैं। वर्तमान मामले में अपारदर्शी और मनमाने ढंग से व्यवहार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

जेपी नड्डा पहली बार लड़ सकते लोकसभा चुनाव, राज्यसभा के अन्य सांसदों को भी आजमा सकती है भाजपा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 04 जनवरी 2024। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत राज्यसभा से जुड़े सभी बड़े दिग्गज लोकसभा चुनाव मैदान में नजर आएंगे। पार्टी ने ऐसे ज्यादातर दिग्गजों को उनके मूल राज्य से ही चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। नड्डा के अपने गृह राज्य […]

You May Like

गया से ग्लैमर तक: अरविंद कुमार सिन्हा की जज़्बे भरी उड़ान....|....3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण