पूरे प्रदेश में खाद बीज का संकट, सरकार के रवैये को लेकर किसान चिंतित -कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 26 जुलाई 2026। प्रदेश के सहकारी सोसायटियों में खाद बीज की समस्या के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि किसान लगातार आंदोलित हैं, जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है लेकिन किसान विरोधी यह सरकार केवल फर्जी दावें करके इस समस्या से ही इनकार कर रही है। इस खरीफ सीजन की खेती का समय तेजी से निकल रहा है लेकिन अभी तक पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने में सरकार नाकाम है इसी वजह से खाद और बीज के कालाबाजारी हो रही है, नकली खाद अमानक गुणवत्ताहीन खाद बिक रहे हैं, किसान महंगे रेट पर खाद बीज खरीदने को मजबूर हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जब सोसायटियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध नहीं है तो फिर महंगे दाम पर निजी दुकानों में कैसे बिक रहा है? नकली खाद और बीज आ कहां से रहे हैं? किसानों की शिकायत पर तत्काल ठोस कार्रवाई क्यों नहीं किया जा रहा है?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि किसान अपने हक और हित की मांग को लेकर इस गूंगी बहरी सरकार के सामने आवाज उठा रहे हैं, उनके आवश्यता के अनुरूप खाद उपलब्ध कराने के बजाय इस सरकार ने किसानों को दी जाने वाले खाद की लिमिट घटा दी है, अब सोसाइटियों से कुल कर्ज के लिमिट में से नकदी और सामग्री का अनुपात 60ः40 से घटाकर 70ः30 कर दिया है, यही नहीं, इस सरकार ने पहले प्रति एकड़ दो बोरी यूरिया और दो बोरी डीएपी उपलब्ध कराने की जो व्यवस्था थी, अब इसे घटाकर प्रति एकड़ केवल एक बोरी यूरिया और एक बोरी डीएपी देने की लिमिट तय कर दी है, जो पर्याप्त नहीं है, गोठान बंद करके गोबर, वर्मी कंपोस्ट खाद की व्यवस्था पहले ही खत्म कर दिया गया है, अब किसानों के पास विकल्प ही क्या है?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सत्ता में बैठे लोगों का चरित्र शुतुरमुर्ग की तरह है, यह खाद बीज की कमी को समस्या मानने को ही तैयार नहीं है, उल्टे झूठे दावे किए जा रहे हैं, प्रदेश के मंत्री फुल स्टाक की बात कह रहे, फर्जी सुशासन का दावा छोड़कर सोसायटी में कितनी खाद की जरूरत है और उसी आधार पर वितरण किया जाना चाहिए। वर्मी कंपोस्ट, जैविक और ऑर्गेनिक खाद छीनने के लिए किसानों से माफी मांगे और खाद बीज की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित करें सरकार।

Leave a Reply

Next Post

शराब कारोबारी के घर ईडी-आईटी की संयुक्त रेड

शेयर करेबलौदाबाजार में राघवेंद्र-रूपेश सराफ के ठिकानों पर छापा, 2 दिन से जारी है कार्रवाई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बलौदाबाजार, 26 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने कारोबारी राजकुमार सराफ के बेटों के घर पर दबिश दी है। राघवेंद्र सराफ और […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी