जौनपुर में गरजे सीएम योगी: विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों को बढ़ावा देती थी’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वाराणासी 09 सितंबर 2022। सीएम योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम से जौनपुर को 258 करोड़ रुपये की 116 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बटन दबाकर इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। करीब 25 मिनट के संबोधन में कहा कि, उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। यह प्रदेश देश में नजीर बन रहा है। पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर प्रदेश को खोखला कर दिया था। भ्रष्टाचार पिछली सरकारों की जींस का हिस्सा था। पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों-गुर्गों को बढ़ावा देती थी। अपने खानदान के लिए भ्रष्टाचार पैदा करते थे। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भ्रष्टाचारी कोई भी होगा उसकी संपत्ति कुर्क करके उसे गरीबों के उपयोग के लिए सौंपने में कोई संकोच नहीं करेंगे। सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारों में सूबे में विकास की योजनाएं जो भी चलाई गईं सिर्फ अपने लोगों को लाभ दिया गया। उसका लाभ आम आदमी को नहीं मिला। आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। नए भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश भी नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए आप लोगों का जो योगदान रहा उसका धन्यवाद ज्ञापित करने मैं आया हूं।
सीएम ने ने कहा कि, जौनपुर दौरे पर आते ही मैंने मेडिकल कॉलेज व एसटीपी निर्माण का निरीक्षण किया। देखा कि जौनपुर आज विकास की ओर बढ़ रहा है। विकास की योजनाओं का ईमानदारी से पालन का ही परिणाम है कि आज जौनपुर के साथ ही पूरा प्रदेश विकास की एक नई कहानी लिख रहा है। कहा कि 2017 के पहले की सरकार के भ्रष्टाचार के चलते योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही थीं। वह सरकार केवल ठेकेदारों व परिवार के लोगों को लाभ देने का काम कर रही थी। जिसका परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश बिछड़ता गया।

रोजगार देने वाला और दंगामुक्त प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त होकर रोजगार देने वाला प्रदेश बन गया है। यहां नौजवानों की प्रतिभा का ही परिणाम है कि प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पहले इसी प्रदेश के लोगों को बाहर जाने में पहचान छिपानी पड़ती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों को हर जगह सम्मान मिल रहा है। कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे में लगी है।

जौनपुर की इमरती और इत्र की सराहना
मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकार की शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य योजनाओं का बखान किया। उन्होने यहां की प्रसिद्ध इमरती और इत्र की भी सराहना की। कहा कि इसको पहचान दिलाने के लिए जल्द ही जीआई टैग दिलाने का काम होगा। गांव से लेकर शहर तक को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

14 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म "मोदी जी की बेटी"

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 सितंबर 2022। जल्द ही रूपहरे पर्दे पर निर्माता व लेखक अवनि मोदी की फिल्म मोदी जी की बेटी आ रही हैं।इस फिल्म में वह स्वयं मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।अवनि के साथ इस फ़िल्म में जाने माने एड फ़िल्म निर्देशक एडी सिंघ भी इस […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान