जब करीना कपूर को सिजलिंग ड्रेस में देख भड़क गये थे पति सैफ अली खान

शेयर करे

शनिवार 26 जून 2021। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस और जीरों फिगर को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर खूब सुर्खियों बटोरी थी। वहीं अब वह बेबी डिलीवरी के बाद वापस अपने शेप में आने को लेकर वह खूब लाइमलाइट में रहीं। लेकिन क्या आपका पता है कि ‘वीरे दी वेडिंग’  फिल्म प्रमोशन के दौरान जब करीना ने एक ब्लैड ड्रेस पहनकर एक इवेंट में शामिल हुई थीं तो लोगों ने उनके ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल की खूब तारीफें की, लेकिन जब करीना के लविंग हसबैंड एक्टर सैफ अली खान ने उन्हें उस ड्रेस में देखा तो वह काफी नाराज हो गए थे। इतना ही नहीं सैफ गुस्से में करीना से कहा था, ‘जाओ और ढंग के सिंपल कपड़े पहनकर आओ।

इवेंट में ब्लैक कलर की डिजाइनर ड्रेस में देखी गई थी करीना

दरअसल, ये बात साल  2018 की है जब करीना तैमूर के जन्म के बाद फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ से बॉलीवुड में दोबारा एंट्री कर रही थीं। हालांकि उन दिनों करीना अपने ऑफर बेबी बर्थ ट्रांसफॉर्मेशन लुक और फिल्म के प्रोमोशन को लेकर खूब चर्चे में थीं। करीना फिल्म के प्रमोशन के साथ ही साथ इसके म्यूजिक वीडियो और गाने के प्रमोशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ली थीं और उसी दरमियान एक गाने के लॉन्च को करने के लिए एक म्यूजिक इवेंट में पहुंची थीं। इस इवेंट में करीना के अवाला सोनम कपूर,स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नजर आईं, लेकिन सबकी निगाहें करीना के ग्लैमरस अवतार और उनके एब्स  पर दिखी थीं। 

इवेंट में दिखीं थी बहुत ही हॉट

इस इवेंट में  करीना ब्लैक कलर की शॉर्ट टॉप एंड स्कर्ट पर ओवर कोट कैरी कर इवेंट में शामिल हुई थीं, जिसमें वह बेहद सिजलिंग नजर आईं। उनका लुक इतना इम्प्रेसिव था कि लोग उनकी तारीफें किया बिना नहीं रह पाएं। लेकिन जब करीना इवेंट खत्म होने के बाद घर लौंटी तो सैफ उन्हें उस ड्रेस में देखकर उन पर काफी नाराज हो गए थे। इस बात का खुलासा खुद करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। 

करीना को देखकर नाराज हो गये थे सैफ अली खान

करीना ने एक इंटरव्यू खुलासा करते कहा था कि जब मैं इवेंट के बाद घर पहुंची तो सैफ ने मुझे देख कर कहा, ‘तुमने ये क्‍या पहन रखा है?’ मैंने कहा- अच्छी तो है ड्रेस, सभी ने मेरी तारीफ की। लेकिन सैफ ने कहा, ‘तुम ढंग के सिंपल कपड़े क्यों नहीं पहन कर गई थी… जाओ और चेंज करके आओ।’ करीना ने आगे कहा, ‘फिर मैंने बाद में सैफ को अपनी फोटो दिखाई तो उन्‍होंने कहा कि यह अच्‍छी ड्रेस है। 

Leave a Reply

Next Post

प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत: कपड़े के थैले बाँटकर नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया ने दिलाई शपथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 26 जून 2021। होलिका दहन, अलाव में  पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में गौ काष्ठ के उपयोग को प्रदेश स्तर पर प्राथमिकता देने की पहल करने वाले नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत