राम मंदिर के नवनिर्माण को समर्पित है ऑगमॉन्ट गोल्ड की श्री राम मंदिर कॉइन किट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

ऑगमॉन्ट गोल्ड ने लॉन्च की श्री राम मंदिर कॉइन किट  

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / अनिल बेदाग 

मुंबई 17 जनवरी 2024। प्रदेश के नंबर 1 गोल्ड प्‍लेटफॉर्म के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल की ताज़ा पेशकश है श्री राम मंदिर कॉइन किट जो पूरी तरह से अयोध्या में राम मंदिर के नवनिर्माण को समर्पित है। ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल के निदेशक श्री सचिन कोठारी कहते हैं, “एक ओर जहां पूरा देश राम मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से  इंतज़ार कर रहा है, वहीं ऑगमॉन्ट गोल्ड श्री राम मंदिर कॉइन किट लॉन्च करने जा रहा है। इस विशेष किट के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर व्यक्ति को प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हो।” इस कलेक्शन‌ किट के केंद्रबिंदु में है एक विशिष्ट सिक्का जिसे ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल‌ ने विशेष तौर पर तैयार किया है।

श्री राम मंदिर कॉइन किट 7 ग्राम शुद्ध सोने से तैयार‌ किया गया है जिसकी क़ीमत ₹55,000/- रखी गई है. हालांकि एक विशेष ऑफ़र के तहत ग्राहक इसे महज़ ₹52,751 में ख़रीद सकेंगे और इसी के साथ उन्हें ₹2000 का फ़्री डिजिटल कॉइन भी दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि चांदी ख़रीदने के प्रति रुझान रखने वालों का भी विशेष ध्यान रखा गया है. लोग प्रभु श्री राम व राम मंदिर से जुड़े 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम के चांदी के सिक्के भी ख़रीद सकेंगे. ऑगमॉन्ट‌ गोल्ड की ओर‌ से श्री राम मंदिर कॉइन किट को उपलब्ध कराने‌ की एक विशिष्ट कोशिश है ताकि इस ऐतिहासिक अवसर पर आम लोग इसे किफ़ायती दामों में आसानी से ख़रीद सकें.

    ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल के निदेशक श्री सचिन कोठारी कहते हैं,* “एक ओर जहां पूरा देश राम मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से  इंतज़ार कर रहा है, वहीं ऑगमॉन्ट गोल्ड श्री राम मंदिर कॉइन किट लॉन्च करने जा रहा है. इस विशेष किट के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर व्यक्ति को प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हो. इस विशिष्ट किट के सिक्के के एक ओर श्री राम की एक छोटी सी प्रतिकृति दिखाई देगी जबकि अयोध्या के प्रतिष्ठित मंदिर की झलक दूसरी ओर दिखाई देगी. इस किट में पवित्र राम मंदिर के नींव से ली गई मिट्टी को भी शामिल किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

सिम्स में मरीजों के पंजीयन के लिए शुरू हुई टोकन व्यवस्था

शेयर करेमरीजों को राहत, लाइन में लंबे समय तक खड़े रहने से मिली निजात ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 1500 मरीज आते हैं इलाज कराने छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 17 जनवरी 2024। सिम्स अस्पताल में मरीजों के पंजीयन के लिए टोकन व्यवस्था शुरू हो गई। लंबे समय तक लाइन में खड़े रहकर […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन