एक दिन में 15 विकेट गिरने पर गावस्कर ने जताई हैरानी, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों से पूछे सवाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 जनवरी 2025। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें मैच के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे जिस पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सवाल खड़े किए हैं। गावस्कर का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर हमेशा भारत की पिच और परिस्थितियों के बारे में बात करते हैं, लेकिन हम लोग कभी किसी चीज के लिए शिकायत नहीं करते। 

ऑस्ट्रेलिया के नौ और भारत के छह विकेट गिरे 
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की शुरुआत नौ विकेट पर एक रन से की थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर ढेर कर चार रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत की बल्लेबाजी भी लड़खड़ा गई और ऋषभ पंत को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने छह विकेट पर 141 रन बनाए हैं और 145 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इस तरह दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के नौ और भारत के छह विकेट मिलाकर कुल 15 विकेट गिरे। 

‘भारत में एक दिन में 15 गिरते तो भूचाल आता’
गावस्कर ने एक ही दिन में 15 विकेट गिरने पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों को घेरा और उनसे तीखे सवाल किए। गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर हमेशा भारतीय पिच और वहां की परिस्थितियों के बारे में बातें करते रहते हैं। हम पंचायत नहीं करते हैं। आप कभी नहीं देखेंगे कि हम किसी चीज के लिए शिकायत कर रहे हैं। लेकिन अगर भारत में एक दिन में 15 विकेट गिर जाते तो भूचाल आ जाता। गावस्कर का इशारा उन पूर्व क्रिकटरों पर था जो भारत में टेस्ट मैच के जल्दी खत्म होने पर सवाल उठाते हैं। इनमें से अधिकतर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी होते हैं जिन्हें भारत में स्पिनरों के मददगार वाली पिचों से दिक्कत होती है।

Leave a Reply

Next Post

सोनू सूद ने खोली बॉलीवुड की पोल, बोले- यहां पार्टियों में अच्छी एक्टिंग की जाती है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जनवरी 2025। इन दिनों एक्टर सोनू सूद अपनी फिल्म ‘फतेह’ का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में मैशबेल इंडिया को दिए इंटरव्यू में सोनू सूद ने बॉलीवुड पार्टियों के भी कुछ राज खोल दिए। इंटरव्यू में सोनू सूद से पूछा गया कि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप