‘ये किसी धर्म पर नहीं, देश की साझा संस्कृति पर हमला’, ईसाई समुदाय पर हमले की घटनाओं पर थरूर का बयान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने क्रिसमस पर ईसाई समुदाय पर हुए हमले की घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि यह केवल एक समुदाय पर नहीं बल्कि पूरे देश की साझा संस्कृति पर हमला है। दरअसल गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय पर हमले की देशभर में कई घटनाएं सामने आईं। इनमें केरल में पूजा के दौरान हुई झड़प की भी घटना शामिल है।सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में शशि थरूर ने लिखा, केरल में त्योहार का माहौल तो बना रहा, लेकिन यह दुख की बात है कि क्रिसमस 2025 को खास स्थानीय घटनाओं और देशभर में असहिष्णुता के बढ़ते चलन के कारण डर और चिंता के माहौल में मनाया गया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पलक्कड़ के पुडुस्सेरी में एक क्रिसमस कैरल समूह पर कथित तौर पर एक भाजपा कार्यकर्ता के हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमलावरों ने कथित तौर पर प्रार्थना में शामिल लोगों को पीटा और संगीत वाद्ययंत्रों को तोड़ दिया। धर्मनिरपेक्ष परंपरा पर हुए इस हमले से राज्य में सदमा फैल गया। केरल में चिंता तब और बढ़ गई जब दूसरे राज्यों से भी ऐसी खबरें आईं, जिनमें रायपुर (छत्तीसगढ़) के एक मॉल में सांता क्लॉज की मूर्ति को तोड़ना, जबलपुर में एक अंधी ईसाई लड़की पर हमला और उत्तर प्रदेश में एक चर्च में प्रार्थना में बाधा डालने की कोशिश की घटनाएं शामिल हैं।

थरूर ने ईसाई पादरियों की टिप्पणियों का किया जिक्र
कांग्रेस नेता ने क्रिसमस की प्रार्थना सभा के दौरान ईसाई पादरियों की टिप्पणियों पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘मुझे यह सुनकर दुख हुआ कि आर्कबिशप नेट्यो ने आधी रात की प्रार्थना के दौरान दुख जताते हुए कहा कि भारत में ईसाई समुदाय क्रिसमस 2025 डर और चिंता के माहौल में मना रहा है, और चेतावनी दी कि मणिपुर और उत्तर भारत में हुई हिंसा अब दूर नहीं है और केरल के दरवाजे पर दस्तक दे रही है।’ इनके अलावा थरूर ने कार्डिनल क्लीमिस के बयान का भी जिक्र किया, जिसमें कार्डिनल क्लीमिस ने हिंसा की घटनाओं के बीच प्रशासन की चुप्पी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सवाल किया कि अपने धर्म का पालन करने के संवैधानिक अधिकार को इतनी खुलेआम चुनौती क्यों दी जा रही है?

थरूर ने सरकार पर चुप्पी पर उठाए सवाल
थरूर ने पोस्ट में लिखा, ‘मैं भी ईसाई पादरियों के साथ मिलकर सरकार से ऐसी घटनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ने की अपील करता हूं। उनके शब्दों में, नागरिकों की सुरक्षा कोई एहसान नहीं, बल्कि एक कर्तव्य है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘नया भारत’ ऐसा नहीं होना चाहिए जहां समुदाय प्रार्थना के दौरान होने वाली घटनाओं के डर में रहें।

थरूर ने कहा, ‘समाज में एकता होनी चाहिए। सह-अस्तित्व कोई निष्क्रिय स्थिति नहीं है, बल्कि यह अपने पड़ोसी की शांति की रक्षा करने का एक सक्रिय चुनाव है। जब किसी कैरल समूह पर हमला होता है, तो यह सिर्फ ईसाई मुद्दा नहीं है, बल्कि यह हम सभी और केरल की साझा संस्कृति पर हमला है। अगर बहुसंख्यक समुदाय अल्पसंख्यक पर हो रहे अत्याचारों का मूक दर्शक बना रहता है तो शांति कायम नहीं रह सकती।

Leave a Reply

Next Post

पटना साहिब में देश-विदेश से जुटे श्रद्धालु; गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व का अंतिम समारोह कल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 26 दिसंबर 2025। पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब में सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व का दूसरा दिन श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण