धमतरी के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दशगात्र कार्यक्रम में जाते वक्त हुआ हादसा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी/ओडिशा 22 अप्रैल 2024। ओडिशा के रायघर में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के तीन लोगों की मौत, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 8 ग्रामीण सभी धमतरी निवासी एक ऑटो में सवार होकर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान ओडिशा के नबरंगपुर जिले के रायघर थाना इलाके के धदरापारा गांव के जोड़ेगा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं इस घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर पहुंचे नितिन नवीन का बयान, सभी सीटों पर बीजेपी लहराएगी जीत का परचम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी यह राज्य सभी सियासी दलों के लिए खासा मायने रखता है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के बीच सभी राजनीतिक दलों की इस राज्य पर विशेष नजर है। इस बीच, रायपुर […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प