रायपुर पहुंचे नितिन नवीन का बयान, सभी सीटों पर बीजेपी लहराएगी जीत का परचम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी यह राज्य सभी सियासी दलों के लिए खासा मायने रखता है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के बीच सभी राजनीतिक दलों की इस राज्य पर विशेष नजर है। इस बीच, रायपुर पहुंचे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर ‘कमल’ खिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले चार महीने में विष्णु देव सहाय के नेतृत्व में सरकार सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य कर रही है, उसे देखते हुए यह कहने में गुरेज नहीं है कि बीजेपी प्रदेश की सभी 11 सीटों पर जीत का पताका फहराएगी। नितिन नवीन ने आगे कहा, “लोकसभा चुनाव का जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वो भी इस बार बीजेपी को विजयी बनाने को आतुर नजर आ रही है। जनता इस बात को अब भली भांति समझ रही है कि अगर कोई देश या प्रदेश का कायाकल्प कर सकता है, तो वो बीजेपी ही है। लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रदेश के हर वर्ग के लोगों में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि बीजेपी जीतने जा रही है।

इस बीच, नितिन नवीन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के संदर्भ में बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री से भी हमारी वार्ता हुई थी। उन्होंने हमें बताया था कि कैसे प्रदेश की सभी 11 सीटों पर जीत का पताका फहराना है। कैसे सभी सीटों पर बीजेपी का विजयी दुर्ग स्थापित करना है। हम उनके द्वारा दिए गए मंत्रों पर चल रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि हमें सफलता जरूर मिलेगी। बता दें, छत्तीसगढ़ में अभी चुनाव प्रचार का दौर जारी है। आगामी दिनों में प्रदेश में कई नेता आने वाले हैं। इस दौरान, कई नेता सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराते हुए नजर आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के बाद हुआ धमाका, आरपीएफ जवान की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुजफ्फरपुर 22 अप्रैल 2024। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वलसाड एक्सप्रेस में सोमवार को आग लगने और फिर विस्फोट होने की घटना में एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, श्रमिक एक्सप्रेस सोमवार को वलसाड से आकर मुजफ्फरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला