महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की परेशानी, तीन स्लॉट के लिए अभी भी कोई खिलाड़ी तय नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुबई 22 अक्टूबर 2021। दो अभ्यास मैचों के बाद 15 सदस्यीय भारतीय टीम पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है। यह मुकाबला 24 अक्तूबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी दो मजबूत टीमों के खिलाफ वार्म अप मैच जीतने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा होगा और पाकिस्तान के खिलाफ यह काम आ सकता है। हालांकि, एक परेशानी अब भी कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट दूर नहीं कर सकी है। दो अभ्यास मैचों में टीम मैनेजमेंट ने लगभग सभी खिलाड़ियों को मौका दिया, लेकिन भारत को अभी भी रविवार से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन के मसले को सुलझाना होगा। चयन को लेकर सबसे बड़ा सिरदर्द सूर्यकुमार यादव-ईशान किशन और हार्दिक पांड्या-शार्दुल ठाकुर के बीच होगा।

फिलहाल टीम इंडिया में क्या है स्थिति?

भारत के टॉप तीन खिलाड़ी पक्के हो चुके हैं। केएल राहुल और रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए आएंगे। वहीं, विराट कोहली नंबर-3 पर खेलेंगे। हालांकि, नंबर-4 को लेकर अभी भी कुछ तय नहीं हो पाया है। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल से पहले तक इस पोजिशन पर अपनी दावेदारी मजबूत की थी, लेकिन आईपीएल में वह और ईशान किशन दोनों कुछ खास नहीं कर सके। आईपीएल के आखिरी कुछ मैचों में ईशान ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ वार्म अप मैच में भी ईशान ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 70 रन बनाए थे। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने आठ रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वार्म अप मैच में ईशान को बल्लेबाजी नहीं मिली। सूर्यकुमार न 38 रन बनाए। ऐसे में ईशान किशन की फॉर्म में वापसी ने विराट कोहली के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। भले ही उन्हें एक बैकअप ओपनर के रूप में विश्व कप के लिए लाया गया था, लेकिन लगातार तीन अर्धशतकों ने उन्हें सूर्यकुमार से ऊपर पहुंचा दिया है। वहीं, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को लेकर भी काफी दुविधा है। स्पिनर्स को लेकर भी विराट मुश्किल में होंगे।

टीम इंडिया में किसकी जगह पक्की?

  • ओपनिंग: केएल राहुल और रोहित शर्मा पहले दो स्थानों के लिए तय हैं।
  • तीसरे नंबर पर कोहली बल्लेबाजी के लिए आएंगे। यह बात उन्होंने वार्म अप मैच के दौरान कही थी।
  • नंबर चार पर अभी कोई खिलाड़ी तय नहीं है। सूर्यकुमार और ईशान के बीच टक्कर है।
  • पांचवें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आएंगे। वे अपने अनऑर्थोडॉक्स शॉट से रन बंटोर सकते हैं।
  • छठे नंबर पर रवींद्र जडेजा आएंगे। उन्हें मैच फिनिशर का रोल दिया जाएगा। 
  • सातवें नंबर को लेकर कन्फ्यूजन है। हार्दिक और शार्दुल में से जो खेला वह इस स्थान पर बल्लेबाजी करेगा।
  • आठवें नंबर पर भी अभी कोई खिलाड़ी तय नहीं है। दुबई में कंडीशन स्पिन की उतनी मददगार नहीं हैं। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन और वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
  • नौवें नंबर पर भुवनेश्वर कुमार खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी।
  • 10वें नंबर पर मोहम्मद शमी गेंदबाजी करते दिखेंगे। वार्म अप मैच और आईपीएल दोनों में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी।
  • 11वें नंबर पर भारत के बेस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेलते दिखाई देंगे। 

Leave a Reply

Next Post

370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंचे अमित शाह, सुरक्षा चाक चौबंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2021। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में तीन दिवसीय दौरे के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं। तीन दिवसीय दौरे में वह जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात की समीक्षा के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप