मुंबई में सजा होम लाइफस्टाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा महाकुंभ

admin
शेयर करे

मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल कारोबार का ग्लोबल हब

मुंबई में खुला होम एंड लाइफस्टाइल बिजनेस का सबसे बड़ा मंच

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 02 जुलाई 2026। मुंबई के नेस्को स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में 19वें HGH इंडिया का भव्य आगाज़ हुआ। 30 जून से 3 जुलाई तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित ट्रेड शो में होम टेक्सटाइल्स, होम डेकोर, हाउसवेयर और गिफ्ट्स सेक्टर के 700 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अपनी नवीनतम पेशकशों का प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि 50 हजार से अधिक ट्रेड बायर्स के पहुंचने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय की टेक्सटाइल कमिश्नर सुश्री वृंदा मनोहर देसाई (IRS) रहीं। विशिष्ट अतिथियों में इटली के कॉन्सल जनरल श्री वाल्टर फेरारा, MSSIDC के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विकास पंसारे (IAS), IIID MRC के चेयरमैन ID केतन सेठ, ARK रेज़ा काबुल आर्किटेक्ट्स के प्रेसिडेंट एवं प्रिंसिपल आर्किटेक्ट Ar. रेज़ा काबुल, राजीव कसाट एंड एसोसिएट्स के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट Ar. राजीव कसाट तथा मकरंद पाटस्कर आर्किटेक्ट के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट Ar. मकरंद पाटस्कर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन टेक्सज़ोन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अरुण रूंगटा और एक्सपो + कंसल्टिंग एसोसिएट्स लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ. गीर्ट बोट्गर ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डिज़ाइन, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी को भविष्य की दिशा बताते हुए भारत को वैश्विक होम एवं लाइफस्टाइल उद्योग का मजबूत केंद्र बनाने पर जोर दिया। HGH इंडिया का यह संस्करण उद्योग जगत के लिए नए व्यापारिक अवसरों और वैश्विक साझेदारियों का महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Next Post

योगी की सच से झूठ अलग करने की कोशिश

शेयर करे संजय सक्सेना छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 02 जुलाई 2026। अयोध्या के रामलला मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि में कथित गड़बड़ी का मामला अब केवल आस्था और आपराधिक जांच का विषय नहीं रह गया, बल्कि यह अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सबसे बड़े […]

You May Like

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी....|....भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया....|....लखनऊ में लोहे की जंजीर से दरोगा को मारा, 24 पर मुकदमा, 200 भैंसें उठवाईं....|....पेपर लीक के आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की मांग....|....पिकअप डंपर से टकराई, आठ मजदूरों की मौत और 25 घायल....|....रात में परिवार संग खाना खाया, सुबह खेत में लटका मिला युवक का शव....|....रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई....|....कांग्रेस नेत्री सुप्रिया और नेहा राठौर पर बीजेपी ने दर्ज कराई FIR....|....बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रुपकुमारी और म्हस्के का जोरदार स्वागत....|....छत्तीसगढ़ में 'हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026' का सफल समापन