मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने पत्नी के साथ किये कुल देवता के दर्शन, सीएम ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 29 दिसंबर 2023। जशपुर के तुर्री गांव पहुंचकर सीएम विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी के साथ कुल देवता के दर्शन किए। मुख्यमंत्री साय ने कुलदेवता की विधि विधान से पूजा की और प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तुर्री गांव के निवासी विकास कुमार साय ने बताया कि तुर्री में घनघोर जंगल और पहाड़ियों से घिरे इसी स्थल पर मुख्यमंत्री साय के पूर्वजों के दो भाईयों भगत साय और दवेल साय में से स्व. भगत साय पर बाघ ने हमला किया था। जिससे वहीं पर भगत साय ने प्राण त्याग दिए थे। जहां उन्होंने प्राण त्यागे थे वहां उनका वास मानकर आस्था और विश्वास से पूजा अर्चना की जाती है। 

मूल स्थान के बगल में बाघ में भगत साय को देव स्वरूप वास मानकर इस स्थान पर बाघ की मूर्ति स्थापित कर पूजा पाठ किया जाता है। दूसरे भाई दवेल साय के वंश वृद्धि के फलस्वरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आते हैं। साय परिवार के अलावा अन्य ग्रामीण भी तुर्री के इस स्थान को आस्था और अध्यात्म का विशेष स्थान मानते हैं। यह जगह चारों तरफ जंगलों से घिरा हुआ है। इस देव स्थल के विशेष महत्व के कारण यहां से गुजरने वाले लोग फूल, पत्ती आदि अर्पित करने बाद ही यहां से आगे बढ़ते हैं।

Leave a Reply

Next Post

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर डिप्टी सीएम, मितानिनों ने की मानदेय न मिलने की शिकायत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 29 दिसंबर 2023। आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के बोडला ब्लॉक के सुदूर वनांचल क्षेत्र में पहली दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा का ग्राम खारा और निवासपुर में स्वागत हुआ। वनांचल के युवाओं ने डिप्टी सीएम के काफिले के सामने मोटरसाइकिल रैली निकाली। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की