‘महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार जल्द’, शिंदे गुट के MLAs के अल्टीमेटम के बीच सीएम का बड़ा बयान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 जुलाई 2023। महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरणों के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर घमासान जारी है। एक ओर जहां यह खबर है कि शिंदे गुट के विधायकों ने बड़ी बैठक कर कैबिनेट में शामिल करने के लिए पार्टी को अल्टीमेटम दे दिया है, वहीं दूसरी ओर अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इसके बारे में बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। अनुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार अगले कुछ दिनों के भीतर होना है। ऐसे में एनसीपी से आए नेताओं को मंत्री बनाने के बाद अब उनको विभाग भी दिया जाना है। 

सीएम शिंदे ने दिया बड़ा संकेत
महाराष्ट्र में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के वार्षिक सम्मेलम में शामिल होने  पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पहले राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का वार्षिक सम्मेलन था और यह राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाएंगे कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बरकरार रहे। वहीं इसके बाद जब महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह जल्द ही होगा’। 

के बागी विधायकों के सरकार में शामिल होने के बाद बदला गुणा-गणित
बता दें कि महाराष्ट्र में बीते एक महीने से कैबिनेट विस्तार की बातें चल रही हैं। सीएम और डिप्टी सीएम दोनों कई बार इस बारे में बयान भी दे चुके हैं, लेकिन पिछले सप्ताह एनसीपी के अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद स्थितियां बदल गई हैं। उनके साथ आठ और विधायकों ने मंत्रिमंडल में शामिल होकर मंत्री पद की शपथ ले ली है। एनसीपी के विधायकों के मंत्रिमंडल में शामिल होने से अब होने वाला नया मंत्रिमंडल विस्तार फंस गया है। दरअसल, शिंदे फडणवीस सरकार में आठ विधायकों के शपथ लेने के साथ कैबिनेट मंत्रियों का कोटा पूरा हो गया है। जिसके बाद अब शिंदे गुट के विधायकों में नाराजगी है।

शिंदे गुट के विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
सूत्रों का कहना है कि इस बदली स्थिति को लेकर शिंदे गुट के विधायकों ने शनिवार को अहम बैठक भी की थी। साथ ही  पार्टी को यह तक अल्टीमेटम दे दिया कि अगर उनके विधायकों को मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री की जगह नहीं मिलती है तो पिछले एक साल से उनकी पार्टी के बने मंत्रियों को हटाकर नए विधायकों को मंत्री बनाया जाए। शिंदे गुट की ओर से आए इस अल्टीमेटम से अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में मंथन का दौर जारी है।

निर्दलीय विधायकों ने भी खोला मोर्चा
इस बीच, शिंदे गुट के साथ आए निर्दलीय विधायकों ने भी अब मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट के साथ हुई बैठक में निर्दलीय विधायक बच्चू कुडू और आशीष जैसल ने तो यह तक कह दिया कि अगर उनको मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलती है तो वह और उनके साथी विधायक आगे के लिए अपने नए रास्ते भी चुन सकते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा नेता का राहुल गांधी पर वार, कहा- 'मोहब्बत की दुकान' नहीं, बल्कि चला रहे 'नफरत का मेगा मॉल'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 जुलाई 2023। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं, बल्कि ‘नफरत का मेगा मॉल’ चला रहे हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण