दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों में फैली दहशत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 06 मई 2024। अहमदाबाद के कई स्कूलों को सोमवार, 6 मई को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिससे छात्रों, कर्मचारियों और अभिभावकों में दहशत और चिंता फैल गई। पुलिस ने कहा कि सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में छह से सात स्कूलों को ईमेल से इन संस्थानों को उड़ाने की धमकी दी गई।  दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) और आनंद निकेतन जैसे स्कूलों ने कहा कि उन्हें बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं और उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया है। धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीमें शहर के विभिन्न स्कूलों में पहुंच गई है।

रिपोर्टों के मुताबिक, गुजरात पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीएस) की टीमें स्थानों पर मौजूद हैं और मामले की आगे की जांच जारी है। अहमदाबाद में यह घटना दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कई स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिलने के कुछ दिनों बाद हुई है।

Leave a Reply

Next Post

शरद पवार का बड़ा दावा, NDA को 230-240 से अधिक सीटें मिलने की संभावना नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता (एन.सी.पी.) नेता शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपना संतुलन खो चुके हैं और उन्हें अपनी हार का अहसास हो गया है। पवार ने दावा करते […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज