कोरोना वैक्सीन पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, वैक्सीन के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं, कुछ हफ्तों में तैयार होगा टीका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

वैक्सीन कि कीमत पर राज्यों के साथ चर्चा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 04 दिसंबर 2020। सरकार ने कोरोना के मुद्दे पर आज ऑल पार्टी मीटिंग (सर्वदलीय बैठक) बुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए अब अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, कुछ हफ्तों में टीका तैयार होगा। वैक्सीन कंपनियों से चर्चा के बाद मोदी की यह पहली अहम बैठक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें-

सफलता में संदेह नहीं

भारत के वैज्ञानिक अपनी सफलता को लेकर आश्वस्त हैं और उनका कॉन्फिडेंस मजबूत है। दुनिया की नजर कम कीमत वाली सबसे सुरक्षित वैक्सीन पर है। स्वाभाविक है कि दुनिया की नजर भारत पर भी है। अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद जाकर मैंने देखा कि वैक्सीन मैन्युफैक्चरिंग को लेकर तैयारियां कैसी हैं। ICMR और ग्लोबल इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ तालमेल बैठाया जा रहा है। सभी कमर कस के तैयार हैं। करीब-करीब 8 ऐसी संभावित वैक्सीन हैं, जो ट्रायल के अलग-अलग चरण में हैं। इनकी मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही हुई है।

वैक्सीन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं

भारत की अपनी 3 अलग-अलग वैक्सीन का ट्रायल अलग चरणों में हुआ। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि वैक्सीन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में वैक्सीन तैयार हो जाएगी। वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही भारत में वैक्सिनेशन शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में किसे वैक्सीन लगेगी, इस पर भी केंद्र राज्यों के सुझावों पर काम कर रही है। प्राथमिकता हेल्थकेयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्गों को दी जाएगी।

अन्य देशों के मुकाबले हम बेहतर

वैक्सीन के डिस्ट्रिब्यूशन को लेकर भी केंद्र और राज्य की टीमें मिलकर काम कर रही है। अन्य देशों के मुकाबले हम बेहतर हैं। हमारे पास टीकाकरण के लिए दुनिया का बहुत बड़ा और अनुभवी नेटवर्क है। जो भी अतिरिक्त जरूरतें पड़ेंगी, उनका भी आकलन हो रहा है। कोल्ड चेन को मजबूत करने के लिए प्रयास जारी हैं। भारत ने विशेष सॉफ्टवेयर बनाया है, जिसमें कोरोना वैक्सीन के लाभार्थी वैक्सीन से जुड़ी रियल टाइम जानकारी हासिल कर सकते हैं। कोरोना वैक्सीन के जुड़े अभियान का दायित्व नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप को दिया गया है। ये ग्रुप राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है। राष्ट्रीय और स्थानीय जरूरतों के हिसाब से फैसले इसी ग्रुप से लिए जाएंगे।

कीमत का फैसला अभी बाकी

वैक्सीन की कीमत का सवाल भी स्वाभाविक है। केंद्र इस संबंध में राज्यों से बात कर रहा है। फैसला जन स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया जाएगा। भारत आज उन देशों में है, जहां प्रतिदिन टेस्टिंग ज्यादा हो रही है। भारत उन देशों में है, जहां रिकवरी रेट ज्यादा और मृत्यु दर कम है। हमने जिस तरह कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वो प्रत्येक देशवासी की इच्छाशक्ति को दिखाता है। भारत ने विकसित देशों की तुलना में लड़ाई बेहतर तरीके से लड़ी।

अफवाहों से बचें

हमने सिर्फ अपने ही नागरिकों की फिक्र नहीं की, अन्य देशों की मदद करने का भी काम किया है। फरवरी-मार्च की आशंकाओं भरे माहौल से लेकर आज दिसंबर के विश्वास और उम्मीदों के वातावरण के बीच भारत ने लंबी यात्रा तय की है। अब जब वैक्सीन के मुहाने पर खड़े हैं तो वही जनभागीदारी, सहयोग आगे भी बहुत जरूरी है। आप सभी अनुभवी साथियों के सुझाव भी समय-समय पर इसमें भूमिका निभाएंगे। जब इतना बड़ा टीकाकरण अभियान चलता है, तो अनेक अफवाहें समाज में फैलाई जाती हैं। ये जनहित और राष्ट्रहित के विरुद्ध है। सभी दलों का दायित्व है कि देश के नागरिकों को जागरूक करें और अफवाहों से बचाएं।

देश में महामारी से 1.39 लाख मौतें

अब तक 95.71 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 90.15 लाख ठीक हो चुके हैं और 1.39 लाख ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से 1.39 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 4.14 लाख एक्टिव केस बचे हैं, यानी इतने मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 21 जुलाई के बाद सबसे कम है। तब कुल 4.12 लाख एक्टिव केस थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर का किया निरीक्षण

शेयर करेमुख्यमंत्री प्राथमिक कक्षा के बच्चों के अंग्रेजी वार्ता से हुए अभिभूत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जशपुरनगर 04 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर प्रवास के दौरान यहाँ डीपाटोली स्थित आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया।  विद्यालय के  चौथी एवं दूसरी कक्षा के विद्यार्थियो ने स्वागत गीत  […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय