फेल विद्यार्थियों को सीएम विष्णुदेव साय ने दिया संबल, निराश नहीं होने की बात कही

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 09 मई 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जारी हुए दसवीं और बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम पर सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने दसवीं की टॉपर छात्रा सिमरन शब्बा और बारहवीं की टॉपर छात्रा महक अग्रवाल को बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री साय ने असफल विद्यार्थियों से निराश नहीं होने, निरंतर मेहनत करते रहने की बात कही। अपने सोशल मीडिया हैंडल X में बधाई संदेश में उन्होंने लिखा है कि – शाबाश बेटियों। दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों, अभिभावकगण एवं शिक्षकों को मेरी शुभकामनाएं और जिन बच्चों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए उनको निराश नहीं होना है। निरंतर मेहनत करते रहें, भविष्य में और बेहतर करने के कई मौके मिलेंगे। एक दिन सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी।

गौरतलब है कि आज छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित किये। जिसमें दसवीं में क्रमशः जशपुर की सिमरन शब्बा, गरियाबंद की मोनिशा और जशपुर के ही श्रेयांश यादव टॉप थ्री में रहे। वहीं बारहवीं में क्रमशः महासमुंद की महक अग्रवाल, बलौदाबाजार की कोपल अम्बष्ठ और जशपुर की आयुषी गुप्ता व बलौदाबाजार की प्रीति टॉप थ्री में रहीं। दसवीं का परीक्षा परिणाम 75.61 प्रतिशत और बारहवीं का परीक्षा परिणाम 80.74 प्रतिशत रहा।

Leave a Reply

Next Post

6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक दंपति भी शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बस्तर 09 मई 2024। बस्तर में नक्सलियों की सबसे खतरनाक बटालियन नंबर 1 को करारी चोट लगी है। इस बटालियन में सेंट्रल कमेटी मेंबर हिड़मा और DKSZC और कमांडर देवा के साथ काम कर चुके पति-पत्नी ने सरेंडर कर दिया है। इनके ऊपर 8-8 लाख रुपए […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर