सोनू सूद के घर फिर पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम, कल 6 संपत्तियों का हुआ था सर्वे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 16 सितम्बर 2021। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के मुंबई स्थित घर पर आज फिर से आयकर विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं। इससे पहले बुधवार को एक्टर से जुड़ी 6 संपत्तियों का सर्वे हो चुका है, जिनमें उनका चैरिटी बेस्ड ऑफिस भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो IT टीम सोनू सूद की एक डील को लेकर पड़ताल कर रही है, जो उन्होंने लखनऊ की एक रियल इस्टेट कंपनी के साथ की गई है। हालांकि, अभी lतक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

IT की पड़ताल को लेकर हो रहे दावे

सोनू सूद को लेकर चल रही IT विभाग की पड़ताल पर एनडीटीवी की एक रिपोर्ट की मानें तो सोनू सूद और लखनऊ बेस्ट रियल इस्टेट फर्म के बीच की गई एक डील IT टीम के स्कैनर पर है। बताया जा रहा है कि इस डील में टैक्स चोरी के आरोपों के बाद ये कार्रवाई की गई है। इस ऑपरेशन को ‘सर्वे’ कहा जा रहा है। इसके अलावा सोनू सूद के ठिकानों पर इनकम टैक्स की तलाशी को राजनीतिक रंग भी दिया जा रहा है। हाल ही में सोनू सूद दिल्ली सरकार के एक प्रॉजेक्ट के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं। कुछ लोग इन छापों को इसी से जोड़कर देख रहे हैं।

राजनीति में उतरने के कयास पर बोले थे एक्टर

बता दें कि कोविड 19 महामारी के दौरान गरीबों की मदद करने को लेकर सोनू सूद जबरदस्त चर्चाओं में रहे थे। जिसके लिए उन्हें आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की तारीफें भी मिल चुकी हैं। वहीं, इसके बाद ऐसे कयास भी लगाए गए कि सोनू सूद राजनीति में उतरने वाले हैं लेकिन एक्टर ने सामने आकर ये साफ कर दिया था कि उन्हें पॉलिटिक्स ज्वाइन करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

सेंट्रल विस्टा के आलोचकों पर अटैक: जो काम आजादी के तुरंत बाद होना था, उसे हम आज कर रहे- पीएम माेदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 16 सितम्बर 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने नए रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के आलोचकों को घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि सेंट्रल विस्टा पर कुछ लोगों […]

You May Like

ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया....|....पुणे को मिली मेट्रो की नई सौगात....|....एवरेस्ट बेस कैंप पर आपस में टकराए हेलीकॉप्टर....|....समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य....|....पटवारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी....|....कोंडागांव में पूर्व सरपंच की हत्या का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार....|....गृहमंत्री अमित शाह राज्य अलंकरण से करेंगे सम्मान....|....यूट्यूब पर देखकर जांघ पर लगाया इंजेक्शन, चली गई जान....|....देश में हर साल दो को मिलेंगे 12-12 लाख की वीर भारत फैलोशिप....|....1500 करोड़ के ग्लोबल स्किल पार्क की 60% सीटें खाली