IPL 2022: रोहित शर्मा को गौतम गंभीर ने बताया ‘बुरा सपना’, कहा- शुक्र है अब मैं कप्तान नहीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में बुरे फार्म से गुजर रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस सीजन में उनकी टीम पिछले 8 मैच खेलने के बाद एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। लगातार हार के बाद अब शनिवार शाम टीम को राजस्थान रायल्स के खिलाफ खेलना है। कप्तान रोहित को टीम जन्मदिन पर जीत का तोहफा देना चाहेगी। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर ने रोहित को जन्मदिन की बधाई दी है।

आइपीएल के नए सीजन में लगातार हार पर हार झेल रही मुंबई की टीम के लिए शनिवार 30 अप्रैल का दिन खास होने वाला है। टीम के कप्तान रोहित अपने जन्मदिन पर मैच खेलने उतरेंगे। टूर्नामेंट में शामिल की गई नई टीम लखनऊ के लिए मेंटोर की भूमिका अदा कर रहे गंभीर ने अपने खास अंदाज में मुंबई के कप्तान को जन्मदिन दिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस बात का शुक्र मनाया है कि वह अब कम से कम किसी टीम की कप्तानी नहीं कर रहे। रोहित को गंभीर ने हर एक कप्तान के रातों की नींद हराम करने वाला बुरा सपना बताया।

गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं उस एक मात्र बल्लेबाज जिसने मुझे बतौर कप्तान बुरे सपने दिखाए। शुक्र है कि अब मैं किसी भी टीम की कप्तानी नहीं कर रहा।

यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी टीम को लगातार आठ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जो टीम ने हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी वह सिलसिला पिछले मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ भी जारी रहा। कमाल की बात यह रही कि पिछला मुकाबला 24 अप्रैल को खेला गया था जो टीम के मेंटोर सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन होता है।

Leave a Reply

Next Post

"रंग जाऊं तेरे रंग में" के 100 एपिसोड पूरे होने पर सेलिब्रेशन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 30 अप्रैल 2022। दंगल टीवी के हाई टीआरपी वाले शो रंग जाऊं तेरे रंग में” ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर सीरियल के सेट पर शानदार केक काटकर इस सेंचुरी का जश्न मनाया गया। ध्रुव का रोल कर रहे करम […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड