तापसी पन्नू स्टारर ‘शाबाश मिट्ठू’ की रिलीज डेट आई सामने, मिताली राज के बर्थडे पर मेकर्स ने दिया तोहफा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 दिसम्बर 2021 । बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। ऐसे में अब महिला क्रिकेटर मिताली राज की कहानी पर्दे पर आने जा रही है। मिताली राज 3 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने उन्हें तोहफा देते हुए उनकी बायोपिक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। तापसी पन्नू स्टार फिल्म 4 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल के दिनों पर नजर डालें तो क्रिकेट पर आधारित ‘जर्सी’ और 83 का ट्रेलर आ गया है। दोनों फिल्मों के बाद यह तीसरी फिल्म है जो क्रिकेट पर बनी है और जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। 

मेकर्स ने शेयर किया वीडियो

वायाकॉम 18 ने रिलीज डेट के ऐलान के साथ लिखा- ‘एक लड़की अपने क्रिकेट बैट के साथ विश्व रिकॉर्ड और स्टीरियोटाइप्स तोड़ती है। तुमने यह कमाल किया है चैम्प। हैप्पी बर्थडे मिट्ठू। शाबाश मिट्ठू 4 फरवरी 2022 को थियेटर्स में।’

Leave a Reply

Next Post

भिलाई से अगवा 14 साल की लड़की पुणे बस स्टैंड से बरामद; 2500 किमी पीछा कर पहुंची पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 03 दिसम्बर 2021 । दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत इतना सराहनीय काम किया है कि उसकी चर्चा राजधानी तक हो रही है। खुर्सीपार पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर भाग रहे किडनैपर का 30 घंटे तक पीछा किया। लगभग 2500 किलोमीटर तक पीछा […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव