कड़ाके की ठंड में प्रदर्शन: कटघोरा पहुंची शिक्षकों की पदयात्रा, नौकरी बचाने की सरकार से लगा रहे गुहार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 17 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ में बस्तर और सरगूजा संभाग के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वाले हजारों बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। शासन स्तर से उन्हें काम से निकाले जाने का अल्टीमेंटम जारी कर दिया गया है। जिससे शिक्षक अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान है। नौकरी बचाने के साथ ही समायोजन की मांग को लेकर हजारों की संख्या में शिक्षक अंबिकापुर से रायपुर तक अनुयय पदयात्रा निकालकर सरकार को अपनी समस्या बता रहे है। बीती रात शिक्षकों की पदयात्रा कटघोरा पहुंची। जहां लोगों ने उनका स्वागत किया।

कड़ाके की ठंड में अपनी नौकरी बनाने सड़के पर उतरे ये हजारों शिक्षक हैं, जो बस्तर और सरगूजा संभाग के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों का कहना है कि सरकार उन्हें काम से बाहर निकाल रही है। पिछले 14 महीनों तक उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। ऐसे में उन्हें काम से बाहर निकालना उचित नहीं है। अंबिकापुर से पैदल अनुयय पद यात्रा निकालकर शिक्षक राजधानी रायपुर के लिए निकले हैं, जहां मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर वे अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराएंगे। बीती रात उनकी यात्रा कटघोरा पहुंची। जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग में सरकारी उन्हें समायोजित करें और नौकरी से न निकलें।

Leave a Reply

Next Post

अब प्रियंका गांधी ने संसद में बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन वाला बैग किया प्रदर्शित, एक दिन पहले फिलिस्तीन का किया था सपोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 दिसंबर 2024। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं जब वह संसद में एक ऐसा बैग लेकर पहुंची, जिस पर बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के समर्थन का संदेश था। इस बैग पर लिखा था, “बांग्लादेश […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला