महिलाएं सावधान!: महिलाओं को सिलाई मशीन दिलवाने और रोजगार के नाम पर खाता खुलवाकर ठगी, ऐसे हुआ मामले का पर्दाफाश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठग रोजगार दिलाने के नाम पर पहले महिलाओं के नाम पर खाता खुलवाएं, इसके बाद लाखों रुपये का लेन-देन किया गया। दरअसल, कॉलोनी की महिलाओं को घर बैठे सिलाई मशीन, आचार पैकिंग जैसे कई काम की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद रोजगार का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं से फॉर्म भरवाए। साथ ही रजिस्ट्रेशन के नाम पर 100-100 रुपये लिया गया। पूरा मामला पुराना बस्ती थाना क्षेत्र का है। ठग ने महिलाओं को उनके नाम पर खाता खोलवाकर पास बुक, एटीएम जैसे सभी दस्तावेज अपने पास रख लिए। इसके बाद उन खातों से पैसों का लेनदेन किया गया। इस मामले को लेकर ठगी का अहसास होने पर महिलाओं से थाना पहुंचकर शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शोभा ठाकुर नाम की महिला उनकी कॉलोनी में आई और खुद को नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बताई। 

उन्होंने बताया कि शोभा ठाकुर नाम की महिला कॉलोनी की सभी महिलाओं को घर बैठे सिलाई मशीन, आचार पैकिंग जैसे कई काम सिखाएगी। इसके बाद ट्रेनिंग पूरा होने पर रोजगार भी दिया जाएगा। इसे लेकर पहले फॉर्म भरवाए और 100-100 रुपये लिए। फिर बाद में सिम कार्ड के नाम पर 250-250 रुपये ले लिए। सभी महिलाओं के खाता खुलवाकर पासबुक, एटीएम और सिम कार्ड खुद अपने पास रख लिया। इसी तरह से फर्जीवाड़ा कर महिलाओं के खाता से लाखों रुपये की लेनदेन की खबर है। इस पूरे मामले को लेकर जब अमर उजाला कि टीम ने पुराना बस्ती थाना के टीआई से बात कि तो उन्होंने बताया कि महिलाओं के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया। महिलाओं के नाम पर खाता खोलवाकर उसका गलत इस्तेमाल किया गया है। मामले कि जांच जारी है।  

Leave a Reply

Next Post

भाजपा पर सांसद-विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप, सीएम सोरेन बोले- झारखंड से जल्द बाहर हो जाएगी भाजपा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 06 सितंबर 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा झारखंड से हमेशा के लिए बाहर हो जाएगी। गुमला और लोहरदगा में आपकी योजना आपकी सरकार […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग