‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ योजना से ₹2000 करोड़ लौटे; पीएम ने नागरिकों से की दावा करने की अपील

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार की आपका पैसा, आपका अधिकार पहल के तहत देशभर के नागरिकों के भूले-भटके वित्तीय दावों की वापसी तेजी से जारी है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2025 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक करीब 2,000 करोड़ रुपये सही मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह अभियान इसलिए शुरू किया गया है ताकि हर नागरिक अपने भूले हुए वित्तीय साधनों को आसानी से वापस पा सके। उन्होंने कहा कि यह एक मौका है अपने भूले हुए पैसे को नए अवसर में बदलने का। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ अभियान में जरूर भाग लें।

पीएम ने बताया चौंकाने वाला आंकड़ा

पीएम ने इस बात पर जोर डाला कि देश के विभिन्न वित्तीय संस्थानों में सार्वजनिक धन की एक बड़ी राशि बिना दावे के पड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि भारतीय बैंकों के पास 78,000 करोड़ रुपये की लावारिस राशि पड़ी है, जबकि बीमा कंपनियों के पास लगभग 14,000 करोड़ रुपये की लावारिस राशि है। इसके अतिरिक्त, म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास लगभग 3,000 करोड़ रुपये और 9,000 करोड़ रुपये के लाभांश भी लावारिस पड़े हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन आंकड़ों ने बहुत से लोगों को चौंका दिया है। आखिरकार, ये परिसंपत्तियां अनगिनत परिवारों की कड़ी मेहनत से अर्जित बचत और निवेश का प्रतिनिधित्व करती हैं।

धन वापसी प्रक्रिया के लिए बनाए गए ये पोर्टल

धन वापसी की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए, सरकार और नियामक निकायों ने नागरिकों को अपने धन को ट्रैक करने और उस पर दावा करने में मदद करने के लिए समर्पित पोर्टल बनाए हैं। इनमें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का UDGAM पोर्टल (दावा न किए गए बैंक जमा और शेष राशि के लिए), भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) का बीमा भरोसा पोर्टल (दावा न किए गए बीमा पॉलिसी की राशि के लिए), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का MITRA पोर्टल (म्यूचुअल फंड में दावा न की गई राशि के लिए) और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय का IEPFA पोर्टल (अदा न किए गए लाभांश और दावा न किए गए शेयरों के लिए) शामिल हैं।

मोदी ने बताया कि देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के 477 जिलों में सुविधा शिविरों का आयोजन किया गया है, जिसमें दूरदराज के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि अधिकतम कवरेज और पहुंच सुनिश्चित की जा सके। सरकार, नियामक निकायों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के समन्वित प्रयासों से लगभग 2,000 करोड़ रुपये पहले ही नागरिकों को वापस लौटाये जा चुके हैं।

मोदी ने अभियान को व्यापक स्तर पर फैलाने की अपील की 

प्रधानमंत्री ने लोगों से इस अभियान को व्यापक स्तर पर फैलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से यह जांच करने का आग्रह किया कि क्या उनके या उनके परिवार के सदस्यों के पास कोई लावारिस जमा राशि, बीमा राशि, लाभांश या निवेश है। उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों का दावा करने के लिए समर्पित पोर्टलों और सुविधा शिविरों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली की सुरक्षा के लिए स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम होगा तैनात, PAK ने किया था यह दुस्साहस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत जल्द ही अपना स्वदेशी मल्टीलेयर्ड इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (आईएडीडब्लयूएस) तैनात करेगा, जो दुश्मन के मिसाइल, ड्रोन और तेज गति से उड़ने वाले लड़ाकू विमानों जैसे सभी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप