चोट से वापसी कर ऋषभ पंत ने लगाया अर्धशतक, इस मामले में फारुख इंजीनियर की बराबरी पर पहुंचे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 19 अक्टूबर 2024। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया और अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक जड़ा। चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे पंत ने सरफराज खान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अब तक 113 रनों की साझेदारी कर ली है। पंत मैच के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था, लेकिन वह बल्लेबाजी के लिए उतरे और टीम को मुश्किल से उबारने की कोशिश की। पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। पंत को चोट उस वक्त लगी जब रवींद्र जडेजा की गेंद पर डेवॉन कॉन्वे गेंद को मिस कर बैठे और पंत सही से गेंद पकड़ नहीं पाए और गेंद सीधे उनके दाएं पैर में लगी। मालूम हो कि दिसंबर 2022 में पंत जब कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे उन्हें दाएं पैर में ही चोट लगी थी। जडेजा की गेंद स्टंप्स से मिस होती हुई पंत के पैर में लगी और वह दर्द में दिखे थे और फिजियो के सहारे से मैदान से बाहर गए थे। पंत इसके बाद तीसरे दिन भी विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतरे थे और उनकी जगह यह जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल ने संभाली थी। 

इस बात को चर्चा चल रही थी कि पंत बल्लेबाजी के लिए उतर पाएंगे या नहीं। हालांकि, चौथे दिन वह ना सिर्फ बल्लेबाजी के लिए उतरे, बल्कि उन्होंने बल्ले से दम दिखाया। पंत ने सरफराज के साथ मोर्चा संभाला और भारत को मुश्किल से उबारने में काफी हद तक सफल रहे। चौथे दिन हालांकि, बारिश ने भी मैच में खलल डाल दिया है और मैच को रोकना पड़ा है। मैच रुकने तक भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 344 रन बना लिए हैं। सरफराज 125 रन और पंत 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बारिश के कारण मैच रुकने की वजह से लंच की भी घोषणा जल्द कर दी गई। 

फारुख इंजीनियर की बराबरी पर पहुंचे पंत
पंत ने अर्धशतक जड़ने के साथ ही भारत के पूर्व बल्लेबाज फारुख इंजीनियर की बराबरी कर ली है। पंत टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पंत 62 पारियों में 18 बार 50 से अधिक का स्कोर इस प्रारूप में बना चुके हैं। फारुख ने 87 पारियों में टेस्ट में 18 बार 50 से अधिक का स्कोर किया है। इस सूची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं जिन्होंने 144 टेस्ट पारियों में 39 पार 50 से अधिक का स्कोर किया है। 

टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में कपिल को पीछे छोड़ा
पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अब तक तीन छक्के जड़े हैं और वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। पंत के अब इस प्रारूप में 62 छक्के हो गए हैं और उन्होंने इस मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने लाल गेंद के प्रारूप में भारत के लिए खेलते हुए 61 छक्के लगाए थे। टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 90 छक्के लगाए, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 88 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

गश्त से लौट रहे आईटीबीपी के जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नारायणपुर 19 अक्टूबर 2024। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी यानी इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रायपुर एयर लिफ्ट किया गया है। एंबुलेंस जिला अस्पताल […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान