सपा नेता आजम खान की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कराया गया भर्ती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 17 अप्रैल 2023। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की तबीयत रविवार की रात अचानक बिगड़ गई। उनको दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया कि आजम खां रविवार की रात अपने आवास पर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को सिंबल दे रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पहले स्थानीय डॉक्टर ने उनको देखा। इसके बाद अब्दुल्ला आजम समेत परिवार के अन्य लोग उन्हें दिल्ली ले गए। जहां उनको सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि डॉक्टर्स ने बताया है कि उनके पैर का जो ऑपरेशन हुआ था उसमें इन्फेक्शन बढ़ रहा है। साथ ही हर्निया की भी शिकायत है।

तबीयत खराब होने के बाद आजम खान को सर्जरी विभाग में करवाया गया भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक, सपा नेता आजम खान को रात 3 बजे दिल्ली के सर गगा राम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद सर्जरी विभाग में भर्ती करवाया गया। उनके साथ उनके परिवार वाले भी मौके पर मौजूद थे। परिजनों ने तबीयत बिगड़ने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि कल शाम रोज़ा इफ्तार के बाद आजम कां की तबियत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब खान की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह अब निगरानी में हैं।

‘आजम खान की हालत फिलहाल स्थिर है और उनकी निगरानी की जा रही है’
आपको बता दें कि, डॉक्टरों का कहना है कि आजम खान की हालत फिलहाल स्थिर है और उनकी निगरानी की जा रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नाता आजम खान पहले भी कई बार बीमार पड़ चुके हैं और पिछले साल सितंबर में उन्हें हार्ट अटैक के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने आजम खान के दिल की एंजियोप्लास्टी सर्जरी कर हार्ट में एक स्टेंट डाला था। वहीं अब आजम खान हार्निया और पैर में गैंरीन की समस्या से जूझ रहे हैं। गौरतलब है कि हेट स्‍पीच मामले में कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद आजम खान की विधानसभा सदस्यता भी जा चुकी है। हालांकि, आजम खान ने कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका!: कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार, उभरा भाजपा छोड़ने का दर्द

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बेंगलुरु 17 अप्रैल 2023। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर