संगठन सृजन से बनाये गये कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर 20 जून से 29 जून तक

admin
शेयर करे

अभनपुर में होगा कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 जून 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह शिविर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर अभनपुर स्थित अग्रवाल रिसोर्ट में आयोजित है। यह शिविर 20 से 29 जून के मध्य पूरी तरह ये आवासीय शिविर होगा। इस शिविर में एआईसीसी का प्रशिक्षण विभाग प्रशिक्षण देगा। जिला अध्यक्षों को फील्ड विजिट एवं अन्य सकारात्मक सामाजिक, राजनैतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी भी 21 जून को एक दिन के लिए शामिल होंगे। शिविर एआईसीसी के सभी राष्ट्रीय महासचिव भी शामिल होंगे। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट एवं प्रभारी सचिव भी शिविर में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे तथा 2.45 बजे प्रशिक्षण स्थल आयेंगे तथा 5.30 बजे तक प्रशिक्षण स्थल में रहेंगे तथा शाम को 6.45 बजे नियमित विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

राहुल गांधी के संदर्भ में केदार कश्यप का बयान अभद्रता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी के संदर्भ में केदार कश्यप का बयान बेहद ही आपत्ति जनक और निंदनीय है। यह बयान भाजपा के वास्तविक चरित्र को दिखाता है। देश के नेता प्रतिपक्ष के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी कोई मंत्री अफीम के नशे में ही कर सकता है। भाजपा अपने मंत्री के इस अभद्र बयान के लिये माफी मांगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। ढाई सालो में भाजपा ने इसे नशे और शराब का गढ़ बना दिया। अफीम की, गांजे की खेती हो रही, अवैध शराब बिक रही, पहले हम अपने मेहमानों को धान से तौलकर स्वागत करते थे, अब भाजपाई शराब से स्वागत की बात कर रहे। क्योंकि ढाई साल में इन्होंने छत्तीसगढ़ की पहचान शराबी राज्य में बना दिया है।

Leave a Reply

Next Post

आज पीएम जारी करेंगे ₹2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने जानकारी दी है कि इस […]

You May Like

'मां और अंकल ने तकिए से मुंह दबाकर पापा को मारा', बच्चों का खुलासा; कत्ल से पहले प्रेमी संग बनाए थे संबंध....|....1 जुलाई की आंदोलन को सफल करें मज़दूर -हरिद्वार सिंह....|....फीफा विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर! पराग्वे ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर....|....'सेना में सेवा करना सौभाग्य': रिटायरमेंट पर और क्या बोले उपेंद्र द्विवेदी? ले. जनरल धीरज सेठ ने संभाला पदभार....|....'रामपुर से अन्याय राज खत्म हुआ, रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आस्था की बात कर रहे'; सीएम का अखिलेश पर हमला....|....चाइनीज़ वॉक ने की 'वेलकम टू द जंगल' के साथ की भागीदारी, उपभोक्ताओं के साथ संस्कृति आधारित जुड़ाव को बढ़ावा देने का लक्ष्य....|....हेमा मालिनी की डायमंड जुबली बनेगी बॉलीवुड का सबसे यादगार म्यूज़िकल जश्न....|....एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को एमसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार....|....आंगनबाड़ी केंद्र में भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, टला बड़ा हादसा....|....हाथियों ने फिर मचाया उत्पात: 5 मकान और झोपड़ी को किया तहस नहस