‘2017 से पहले चौखट लांघना था मुश्किल’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ, 11 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक स्टार्टअप्स का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। महिला कार्यबल की भागीदारी भी 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हो गई है। उन्होंने इसे महिलाओं के बढ़ते विश्वास और उनके लिए विस्तृत होते अवसरों का प्रमाण बताया।

सीएम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ की भावना के अनुरूप काम कर रही है। सरकार ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के लिए विभिन्न योजनाओं और पहलों को आगे बढ़ाया है।

नाइट शिफ्ट में भी काम कर रहीं बेटियां

सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जिन बेटियों के लिए घर की चौखट पार करना चुनौतीपूर्ण था, वे आज नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और महिला कार्यबल का विस्तार रोजगार के बदलते अवसरों को दर्शाता है।

योजनाओं से शिक्षा और आत्मनिर्भरता को मिल रहा बढ़ावा

सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान से माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मिशन शक्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सेफ सिटी, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर वर्किंग वुमन हॉस्टल जैसी पहलों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों के लिए शिक्षा, सुरक्षा, आवागमन तथा आत्मनिर्भरता के अवसर बढ़ाना है।

‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण प्रदेश के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी बढ़ने से उनके लिए नए अवसर खुलते हैं। उन्होंने कहा कि ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ की भावना के साथ सरकार ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 

Leave a Reply

Next Post

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना

शेयर करेअलोप शंकरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           प्रयागराज, 11 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक मान्यता है कि मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री और प्रकृति की दिव्य शक्ति का स्वरूप हैं। नवरात्रि के पहले […]

You May Like

कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा....|....चौथी के छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़....|....नौवीं-दसवीं का सिलेबस बदलेगा, 2027-28 से लागू होंगी नई किताबें....|....कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया....|....शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना....|....'2017 से पहले चौखट लांघना था मुश्किल'....|....मोदी देश की जनता का भरोसा खो चुके इस्तीफा दे - दीपक बैज....|....दांतों की मजबूती छीन सकती हैं एसिडिक चीजें....|....करीना कपूर: लैंडो नॉरिस के सामने उड़ाया सैफ का मजाक....|....यूएन में भारत की पाकिस्तान को दो टूक