महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सोनू सूद को दिया प्रतिष्ठित नेशंस प्राइड अवॉर्ड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

-अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 नवंबर 2022। कोविड लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के लिए मसीहा होने से लेकर सूद चैरिटी फाउंडेशन की स्थापना करने तक, जो चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में गरीबों और वंचितों के लिए विभिन्न अखिल भारतीय पहल करने से लेकर अभिनेता और निर्माता से परोपकारी तक सोनू सूद की यात्रा अभूतपूर्व रही है। अभिनेता को कल रात मुंबई में ताज सांताक्रुज में आयोजित सोसाइटी अचीवर्स अवॉर्ड्स में  नेशंस प्राइड पुरस्कार के साथ उनकी अद्भुत यात्रा के लिए नवाजा गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक शानदार समारोह में अभिनेता, निर्माता और परोपकारी को अवार्ड प्रदान किया, जहां फिल्म उद्योग के सहयोगियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद, अभिनेता ने कहा, “मेरा लक्ष्य हमेशा वंचितों के जीवन को स्वस्थ और जीवन जीने के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ सशक्त बनाकर बदलना रहा है। मुझे खुशी है कि सूद चैरिटी फाउंडेशन के प्रयासों को आज पहचाना जा रहा है। अपने चुने हुए क्षेत्र में वैश्विक भारतीयों की सफलता की कहानियों को मान्यता देने वाले पुरस्कार समारोह में हेमा मालिनी, तमन्ना भाटिया, मधुर भंडारकर और फराह खान भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

फ़िल्म मेकिंग मेरा जुनून है, फिल्में समाज में बदलाव ला सकती हैं - प्रदीप रंगवानी

शेयर करेनिर्माता प्रदीप रंगवानी की फिल्में ‘लेट्स मीट और “गुठली लड्डू’ फिल्म बाजार, इफ्फी, गोवा में दिखाई जाएंगी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 21 नवंबर 2022। यूवी फिल्म्स के संस्थापक प्रदीप रंगवानी, जो पॉल के नाम से जाने जाते हैं, फिल्मों के माध्यम से सार्थक और अनूठी कहानियों को पेश करने का […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन