मुख्यमंत्री ने गोताखोर मछुआरों के साहस को सराहा, स्वेच्छानुदान मद से पांच मछुआरों को एक-एक लाख रूपए की दी राशि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 19 अगस्त 2021. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित खारून नदी में सोमवार को पांच डूबते लोगों की जान बचाने वाले नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट के अध्यक्ष लोकनाथ धीवर और उनके चार साथी गोताखोरों के साहस की सराहना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नदी में डूबते पांच लोगों के जीवन रक्षा के लिए अदम्य साहस और बहादुरी दिखाने वाले गोताखोर सर्वश्री लोकनाथ धीवर, माखन धीवर, डायमंड धीवर, शेषनारायण धीवर एवं देवकुमार धीवर को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से एक-एक लाख रूपए की राशि प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री मंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आये नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट रायपुर के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों के सहासिक कार्य पर प्रसन्नता जताई और कहा कि आप सब की तत्परता और बहादुरी से पांच लोगों के जीवन की रक्षा हो सकी है। इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर, माधवराव सप्रे वार्ड के पार्षद विरेन्द्र देवांगन, एल्डर मेन देवेन्द्र यदु उपस्थि थे। गौरतलब है नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट के सहासी गोताखोरों ने बीते सोमवार 16 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे एक डूबते व्यक्ति तथा संध्या साढ़े 6 बजे के लगभग एक परिवार के 4 सदस्यों को डूबने से बचाया था।

Leave a Reply

Next Post

तालिबान: अमेरिका का साथ देने वालों को घर-घर तलाश रहे आतंकी, सामने न आने पर परिवार वालों की कर रहे हत्या

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   काबुल 20 अगस्त 2021। अफगानिस्तान पर कब्जा जमाते ही तालिबान ने किसी से बदला न लेने का वादा किया था, लेकिन उसका यह वादा महज दुनिया की आंखों में धूल झोंकना था। तालिबानी आतंकी अफगानिस्तान में घर-घर जाकर उनकी तलाशी कर रहे हैं जो अमेरिकी फौजों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण