जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा: कुएं में शख्स को निकालने उतरे चार लोगों की मौत, गैस रिसाव से गई पांच की जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 05 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में उस वक्त मातम छह गया, जब गांव के ही कुएं में पांच लोगों की मौत हो गई। दरअसल, कुएं में गिरी लकड़ी को निकालने के लिए एक व्यक्ति कुएं में उतर गया। कुएं से निकल रही जहरीली गैस से उसकी मौत हो गई। उसे बचाने के लिए पड़ोस में रह रहे चार लोग एक-एक कर उतरे। वहां जहरीली गैस की वजह से उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामचंद्र जायसवाल कुएं में गिरी लकड़ी निकालने अंदर गया था, तभी गैस रिसाव होने लगा। जिसे बचाने पडोस के रमेश पटेल आया। उसकी भी दम घुटने लगा। फिर उसे बचाने रमेश के दोनों बेटे राजेंद्र, जितेंद्र भी कुआं अंदर गए। इसके बाद पड़ोस के ही टिकेश चन्द्रा उसे बचाने के लिए अंदर गया, गैस रिसाव से सभी ती भी मौत हो गई। इस घटना से कुल पांच लोगों की मौत हो गई। 

मृतकों का नाम रामचंद्र जायसवाल 60 वर्ष, पड़ोसी रमेश पटेल 50 वर्ष, रमेश पटेल के दो बेटे जितेंद्र पटेल 25 वर्ष, राजेंद्र पटेल 20 वर्ष, एक और पड़ोसी टिकेश्वर चंद्रा 25 वर्ष बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टिकेश चंद्रा की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। दम घुटने से सभी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। 

मामले में जांजगीर चांपा एसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर के एसडीआरएफ की टीम की इंतजार की जा रही है। स्थानीय गोताखोर पहुंचे हुए मगर ऑक्सीजन मास्क नहीं होने के कारण रिंग कुएं में नहीं उतरा गया है। शव को निकलने के बाद अस्पताल भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Next Post

ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की रवानगी से पहले पीएम मोदी ने की खास मुलाकात, दिया विजय-मंत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 जुलाई 2024। पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की रवानगी से पहले पीएम मोदी ने उनसे शुक्रवार को खास मुलाकात की और उन्हें विजय मंत्र दिया। भारत पेरिस ओलंपिक के लिए लगभग 120 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है और उसे उम्मीद है कि इस […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च