’50 लाख की रंगदारी दो, नहीं तो…’, भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 13 नवंबर 2024। भोजपुरी सुपरस्टार और अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। अपराधी ने दो बार फोन करके यह रंगदारी मांगी। इसके बाद अक्षरा सिंह की ओर से पटना के दानापुर थाना में लिखित शिकायत दी है। दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने कहा किकि अक्षरा सिंह की ओर से शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद सत्यापन होने पर प्राथमिकी और आगे अनुसंधान की कार्रवाई की जाएगी। 

50 लाख रुपये दे दो नहीं जान से मार देंगे
अभिनेत्री अक्षरा सिंह की ओर से बताया कि 11 नवंबर को देर रात अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया है। पहला कॉल रात के 12 बजकर 20 मिनट और दूसरा कॉल 12 बजकर 21 मिनट पर उनके मोबाइल पर आया। कॉल करने वाले ने कहा कि दो दिन अंदर 50 लाख रुपये दे दो नहीं जान से मार देंगे। जब तक अक्षरा सिंह कुछ बोलतीं तब तक अपराधी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद अक्षरा सिंह की ओर से फोन काट दिया गया। अक्षरा सिंह को धमकी मिलने के बाद उनके परिजन और फैंस चिंतित हैं। वह पटना पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश पाने के लिए कतार में लगे थे सैंकड़ों श्रद्धालु, अचानक मच गई भगदड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुरी 13 नवंबर 2024। ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार द्वार पर मंगलवार को हुई भगदड़ में कम से कम पांच श्रद्धालु घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करने के लिए बैरिकेड्स के भीतर कतार में इंतजार कर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण