नीतीश सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आंसू गैस के गोले भी दागे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 13 जुलाई 2023। आज बिहार भाजपा विधानसभा मार्च करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क से सदन तक पैदल मार्च करेंगे। भाजपा नेता 11 बजे गांधी मैदान में एकजुट हुए हैं। यहां से जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे।भाजपा नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मा का दर्जा देने की मांग करने लगे। यहां पहले से तैनात पटना पुलिस ने पहले भाजपा नेताओं को पीछे हटने कहा। लेकिन, भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इतना ही नहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग कर रही है। इसी दौरान भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेता चोटिल हो गए। 

भाजपा ने कहा – यह अन्याय है
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। पटना पुलिस ने महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। यह अन्याय है। वहीं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह अन्याय है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमलोग शांतिपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे थे इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे।भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई है। गांधी मैदान में भाजपा नेताओं ने कहा कि आपने बिहार के युवाओं से 10 लाख रोजगार देने का वादा किया हुआ था उसका क्या हुआ। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि आज के चंद्रगुप्त नरेंद्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में भी भाजपा की सरकार बने। बिहार में सत्ता का परिवर्तन अनिवार्य है। क्योंकि ऐसा जनता चाह रही है।

सांसद रामकृपाल यादव बोले- बिहार सरकार भाजपा के आंदोलन से बौखला गई
इधर, डाकबंगला चौराहा पूरी तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है। सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात हैं। भाजपा नेताओं को जब आगे नहीं बढ़ने नहीं दिया गया तो प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत दर्जनों नेता बीच रोड पर बैठ गए। भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से मार्च पर निकले थे। अचानक पटना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नीतीश सरकार भाजपा के आंदोलन से बौखला गई है। इसलिए ऐसा तानाशाही रवैया अपना रही है। इधर, इस आंदोलन के कारण गांधी मैदान और डाकबंगला चौराहा इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप है। आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

इन मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा

  • नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देना
  • 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के वादा का क्या हुआ
  • चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का इस्तीफा

बैनर-पोस्टर से पटा पटना
विधानसभा मार्च को लेकर बिहार भाजपा द्वारा पूरे पटना को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है। गांधी मैदान से लेकर बेली रोड और वीर चंद्र पटेल मार्ग में सैकड़ों पोस्टर लगाए गए हैं। बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर से सड़कों को पाट दिया गया है। पोस्टर के जरिए भी भाजपा ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। भाजपा से नियोजित शिक्षक और रोजगार के मुद्दे पर बिहार सरकार से जवाब मांग रही है। 

Leave a Reply

Next Post

चंद्रयान-3 का मॉडल लेकर पूजा के लिए तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची इसरो टीम...आज से शुरू होगा काउंट डाउन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए ‘मिशन तत्परता समीक्षा’ पूरी कर ली है। वहीं चंद्रयान-3 के लिए काउंट डाउन गुरुवार दोपहर को शुरू होगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप