छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का वाहन पलटा, प्रधान आरक्षक की मौत, तीन घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

सरगुजा 20 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले में लगी पायलट गाड़ी गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात सरगुजा जिले में हादसे का शिकार हो गई। हादसा उदयपुर के खरफरी नाले का पास हुआ। जिसमें गाड़ी में सवार एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है। अरुण साव अंबिकापुर में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए बिलासपुर से सरगुजा के लिए रवाना हुए थे। हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गाड़ी में ड्राइवर समेत 4 पुलिसकर्मी सवार थे। इसमें प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55 वर्ष) की मौत हो गई है। वहीं पुलिस आरक्षक रामदेव प्रसाद (44 वर्ष) के कंधे, आरक्षक प्रदीप (29 वर्ष) के हाथ, पैर और कमर और ड्राइवर अनिल पैकरा (32 वर्ष) को सीने, गले और कमर में चोट लगी है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।

अस्पताल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, SDOP अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे पहुंचे। अरुण साव ने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद की मौत पर दुख जताया। पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर लिया है। बता दें कि 20 जनवरी को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक अंबिकापुर में आयोजित की गई है। तमाम बड़े नेता सरगुजा पहुंचे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए गुरुवार देर रात रवाना हुए थे, लेकिन उदयपुर की नर्सरी के पास रात 1 बजे वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गई। मौके पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौके पर ही रुके रहे।

बीजेपी कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक जारी

अंबिकापुर में बीजेपी कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद कार्यसमिति में मुद्दों पर मंथन शुरू हो जाएग।, यह दूसरे दिन 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद जनजातीय सम्मेलन होगा। कार्यसमिति में शामिल होने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और सहप्रभारी नितिन नवीन भी सीधे सरगुजा पहुंच चुके हैं। भाजपा इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में लगी है। दो दिन पहले ही राष्ट्रीय कार्यसमिति में 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। भाजपा का फोकस इस चुनाव में भी बस्तर और सरगुजा है। ऐसे में जहां पिछले साल बस्तर में चिंतन शि‌विर किया गया, वहीं अब सरगुजा में कार्यसमिति की बैठक आयोजित हो रही है। इसमें प्रदेशभर के 300 से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे।

Leave a Reply

Next Post

त्रिकोणीय सीरीज में भारत का विजयी आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 27 रन से हराया, दीप्ति ने किया कमाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लंदन 20 जनवरी 2023। भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच ट्राई सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 27 रन से हराया और सीरीज में विजयी आगाज किया। भारत ने इस मैच […]

You May Like

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे जलाने की मिली अनुमति....|....रामायण एडवांस बुकिंग: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म....|....महिलाओं में जानलेवा कैंसर के संकेत मिनटों में बताएगा एआई....|....ओलंपिक से पहले बदलाव की तैयारी: प्रो लीग में नई हॉकी टीम उतारेगा भारत....|....'हां, रूस और चीन हमारी जासूसी करते हैं'....|....8-9 वोट से चुनाव हारने का बदला लेने 1.20 लाख की सुपारी....|....कबरा हाथी का खौफनाक तांडव: बाइक सवार समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला....|....गोदाम पर छापा मारकर 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त....|....बुंदेलखंड में गंभीर बीमारियों के कारणों की होगी पड़ताल....|....लोन जारी नहीं किया, फिर भी काटते रहे किस्त