दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी कार; चार लोगों की मौत…ऋषिकेश से लौट रहे थे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सवाई माधोपुर 04 अगस्त 2024। राजस्थान के सवाई माधोपुर में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ऋषिकेश से लौट रहे एक परिवार की कार ट्रक में घुस गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस मय जाब्ता पहुंची है।

एक किलोमीटर तक घसीट कर ले गया ट्रक चालक
पुलिस के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार आगे चल रही थी। तभी पीछे से आ रहा ट्रक बेकाबू होकर कार में घुस गया। हादसे के बाद भी ट्रक चालक करीब एक किलोमीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

कार के उड़े परखच्चे
हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों शव बुरी तरह चिपक गए। ऐसे में पुलिस को भी शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे का मंजर देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए।

Leave a Reply

Next Post

हिमाचल में फिर फटे बादल... 45 लोग अब भी लापता, उत्तराखंड में फंसे 1300; बंगाल-झारखंड में बारिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली/ शिमला/ देहरादून 04 अगस्त 2024। मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तबाही जारी है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में दारचा-शिंकुला मार्ग पर शुक्रवार देर रात बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। इससे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ