बिलासपुर के सरकंडा पुल पर खड़ी होकर नीचे नदी की ओर देख रही थी युवती, राहगीरों की सूझबूझ से बची जान!

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 24 अगस्त 2025। शनिवार की देर रात एक युवती बिलासपुर के सरकंडा पुल पर खड़ी होकर नदी की तरफ देख रही थी। उसे ऐसा करते देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। उन्हें लगा कि कहीं युवत नदी में न कूद जाए। मौके पर मौजूद राहगीरों की सूझबूझ ने उसकी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि युवती तखतपुर क्षेत्र की रहने वाली है। वह पुल पर काफी देर तक खड़ी होकर नीचे नदी की ओर देख रही थी। इस बीच आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति को भांपते हुए उसे बातों में उलझा लिया और धीरे-धीरे पास आकर पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

सूचना मिलने पर सरकंडा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई। पूछताछ के दौरान वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। प्रथम दृष्टिया युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है। पुलिस ने बताया कि उसे समझाकर सुरक्षा की दृष्टि से सखी केंद्र भेजा गया है। आगे परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग कराई जाएगी और उचित देखभाल के बाद युवती को उनके सुपुर्द किया जाएगा। समय रहते की गई राहगीरों की समझदारी से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Leave a Reply

Next Post

महात्मा गांधी का शांति और सद्भाव का अमर संदेश पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत : सीएम साय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/ जापान। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी का शांति, अहिंसा और सद्भाव […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र