यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस का साथ दे रहा चीन, अमेरिका बोला- बेहद ख़तरनाक होगा युद्ध, पूरा यूरोप होगा प्रभावित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वांशिगटन 15 फरवरी 2022। रूस और यूक्रेन अब युद्ध के मुहाने पर आकर खड़े हैं। रूस ने बड़ी संख्या में टैंक, मिसाइल और जवान तैनात कर दिए हैं वहीं यूक्रेन की सीमा पर भी 1.30 लाख से ज्यादा सैनिक तैनात हैं। सोमवार को अमेरिका ने कहा कि उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि रूस के राष्ट्रपति इस तरह का कदम उठाएंगे। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किरबी ने कहा कि इस संकट को देखते हुए रक्षा मंत्री यूरोप जाने की योजना बना रहे हैं।  किरबी ने कहा, ‘हमें अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि युद्ध को लेकर अंतिम फैसला ले लिया गया है। किसी भी दिन युद्ध शुरू हो सकता है। हो सकता है रूस कोई चेतावनी दे या फिर यह भी हो सकता है कि बिना वॉर्निंग ही हमला हो जाए। फिर भी मेरा मानना है कि डिप्लोमेसी बंद नहीं होनी चाहिए और युद्ध को टालने के यही एक तरीका है।’

चीन को लेकर क्या बोला अमेरिका?
यूक्रेन से तनातनी के बीच चीन रूस का साथ दे रहा है। इस बात को लेकर भी अमेरिका ने कहा कि यह बेहद खतरनाक होने वाला है। किरबी ने कहा, ‘अगर इस तरह चीन चालाकी दिखाता है और वह रूस का समर्थन करता है तो और ज्यादा अस्थिरता आएगी और यूरोप में सुरक्षा की स्थितियां गंभीर हो जाएंगी। इसका असर पूरे यूरोप पर पड़ेगा।

चीन ढूंढ रहा अपना फायदा
चीन रूस का समर्थन इसलिए कर रहा है क्योंकि वह पश्चिमी यूरोप में अपना फायदा तलाश रहा है। जानकारों का कहना है कि रूस और चीन के बीच संबंध आगे बढ़ रहे हैं। चीन का मानना है कि NATO अमेरिका के नेतृत्व में रूस और चीन जैसे देशों के खिलाफ काम कर रहा है। कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि स्टालिन और माओ के दिनों से ही रूस और चीन में वैचारिक करीबी रही है। रूस और चीन दोनों ही देशों की पश्चिमी देशों के साथ तनाव है। चीन चाहता है कि रूस के साथ मिलकर वह अमेरिका को कई मोर्चों पर पीछे धकेले। अगर तनाव के बीच अमेरिका रूस पर प्रतिबंध लगाता है तब भी चीन उसका मददगार बनकर खड़ा होगा। अगर युद्ध के बीच अमेरिका का ध्यान बंटेगा तब व्यापारिक स्तर पर भी चीन फायदा उठाने की कोशिश करेगा।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान होते हुए काबुल जाएगा भारत का गेहूं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 15 फरवरी 2022। पाकिस्तान ने भारत को अफगानिस्तान में गेहूं पहुंचाने की इजाजत दे दी है. सोमवार को दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों ने इस बारे में पुष्टि की है.भारत का गेहूं अब पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंच सकेगा. पाकिस्तान ने […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प