चंपतराय सही कह रहे 1400 करोड़ जैसी विशाल धन राशि कांग्रेसी नही घोटाले बाज भाजपाई ही देख रख सकते है – सुशील आनंद शुक्ला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

पुराने चंदे की बात पर संघी तिलमिला क्यो जाते है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 29 जनवरी 2021। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय द्वारा दिये गए बयान 14000 करोड़ रु कांग्रेसियो ने कभी देखा है पर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चंपत राय सही बोल रहे 14000 करोड़ रु जैसी विशाल धन राशि को देखना छूना किसी भी कांग्रेसी के लिए असम्भव है। कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता इतनी बड़ी राशि कहा से देख पाएंगे। इतनी बड़ी राशि तो 36000 करोड़ का नान घोटाला करने वाले ,राफेल रक्षा सौदे में दलाली खाने वाले, भ्रष्टाचार के पैसे को वर्जिन आइलैंड के कम्पनियों में रखने वाले जिनके नाम पनामा पेपर के खुलासों में होता है, वही लोग छू देख पाएंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा राम शिला पूजन के समय देश भर से इकट्ठा किये गए श्री राम मंदिर के चंदे की बात होने पर संघ भाजपा विहिप के नेता तिलमिला क्यो जाते है? श्री राम मंदिर चंदे का हिसाब कांग्रेस ने नही भगवान राम मंदिर के लिए सबसे ज्यादा प्रभावी संघर्ष करने वाले निर्मोहो अखाड़ा ने मांगा था निर्मोही अखाड़ा ने ही यह खुलासा किया था कि राम मंदिर के लिए देश भर से 1400 करोड़ रु. एकत्रित हुए थे वह किसके पास है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा पूर्व में एकत्रित चंदा जिनके पास है उन लोगो को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित कमेटी को को सौप देना चाहिए। ताकि दान दाताओ का पैसा भगवान के काम मे लग सके। ऐसा कहा जा रहा है कि भगवान राम के प्रस्तावित मंदिर की लागत लगभग 1100 करोड़ है पहले से एकत्रित 1400 करोड़ यदि मंदिर निर्माण ट्रस्ट को मिल जायेंगे तो और चंदा लेने की जरूरत ही नही पड़ेगी।

Leave a Reply

Next Post

RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत की BCCI सचिव जय शाह से हुई मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

शेयर करेवैभव गहलोत की BCCI सचिव जय शाह से हुई मुलाकात राजस्थान के CM अशोक गहलोत के बेटे हैं वैभव यह मुलाकात अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में हुई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने बीसीसीआई सचिव एवं गृह मंत्री […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज