पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का भाजपा रमन सरकार में भ्रष्टाचार को लेकर खुला पत्र, हमारे आरोप सच साबित हुए – घनश्याम तिवारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

प्रदेश भाजपा नवनियुक्त प्रभारी पी पून्देश्वरी को 15 वर्षो के इस भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के आरोपों का जवाब प्रदेश की जनता को देना होगा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 08 दिसंबर 2020। 15 वर्षों तक प्रदेश की सत्ता में रही भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सरकार में अनेकों भ्रष्टाचार कमीशनखोरी के खेल खेले जाते रहे जिसे लेकर विपक्ष में रही कांग्रेस पार्टी एवं आला नेताओं ने सदन से लेकर सड़क तक आरोप लगाते रहे हैं जिसकी सच्चाई पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लिखे गए पत्र से उजागर होता है, बाद इसके कांग्रेस हमलावर हो गयी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के भ्रष्टाचार की स्वीकारोक्ति और इसे लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अवगत कराए जाने वाले पत्र पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 15 वर्षों की रमन सरकार में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाने के कांग्रेस के आरोप सच साबित हुए हैं।

वर्तमान मुख्यमंत्री एवं तात्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ ने भाजपाई भ्रष्टाचार पर अनेकों बार तथ्यात्मक आरोप लगाए हैं मगर सत्ता में मदमस्त भाजपाइयों ने अहंकार एवं  आर्थिक स्वार्थ के चलते आरोपों पर झूठा तथ्य प्रस्तुत कर जनता को गुमराह करते रहे। भाजपा रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की जनता के भरोसे, विश्वास के साथ धोखा छलावा किया है, जिसके लिए  पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत समस्त भाजपाइयों की छग की भोली भाली सवा दो करोड़ जनता से माफी मांगनी चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने प्रदेश भाजपा की नई प्रभारी पी पून्देश्वरी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 15 वर्षों के रमन सरकार में हुए इन भ्रष्टाचार कमीशन खोरी के जवाब उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता को देना होगा। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा की नई प्रभारी को चुनौतियां अनेक है परंतु भाजपा के अंदर मचे द्वंद को खत्म करने के अलावा 15 वर्षों की सत्ता में की गई मनमानी, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की अवरुद्ध विकास, किसान,मजदूर,आदिवासी, गरीब,महिला,युवा विरोधी कार्य एवं बेरोजगारी जैसी बड़ी समस्याओं के जनक भाजपा के दामन से यह दाग मिटाना कठिन ही नहीं नामुमकिन होगा।

Leave a Reply

Next Post

कृषि कानून वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों को सरकार ने लिखित प्रस्ताव भेजा, MSP-मंडी सिस्टम पर किसानों को दिया भरोसा

शेयर करेसरकार ने किसानों को दिया लिखित प्रस्ताव प्रस्ताव पर अब किसान नेताओं की बैठक होगी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 09 दिसंबर 2020। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों और सरकार के बीच बातचीत का रास्ता निकला है।  सरकार की ओर से कृषि कानूनों में कुछ संशोधन किए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप