नाबालिग से बंधक बनाकर रेप: यूपी में बेचने की फिराक में थे आरोपी पति-पत्नी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बलरामपुर-रामानुजगंज 28 फरवरी 2023। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र में मुंहबोले मामा ने नाबालिग लड़की को 10 दिनों तक बंधक बनाकर रेप किया। यही नहीं आरोपी ने पड़ोसी से भी नाबालिग का दुष्कर्म कराया। अपनी पत्नी के साथ मिलकर वह उसे उत्तर प्रदेश में बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही आरोपी पति-पत्नी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की अपनी नानी के घर जाने के लिए 13 दिन पहले निकली थी। इसी बीच उसके रिश्ते में लगने वाले मामा-मामी उसे अपने घर ले गए। दोनों उसे देह व्यापार में धकेलना चाहते थे। इस कारण दोनों ने उसे स्मार्टफोन और अच्छे कपड़े दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति के घर उसे रहना होगा। बताया जा रहा है कि आरोपी पति-पत्नी लड़की को 50 हजार रुपए में बेचना चाहते थे। करीब 10 दिन तक आरोपी मामा-मामी ने उसे अपने घर पर बंधक बनाए रखा। इस दौरान मामा ने उसके साथ रेप किया। यही नहीं उसने पड़ोसी को भी घर पर बुलाकर उसका रेप कराया। इधर नाबालिग जब अपनी नानी के घर नहीं पहुंची, तो उसके माता-पिता बेटी की तलाश में जुटे थे। वहीं पीड़ित नाबालिग जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और घर पहुंचकर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। परिजन तुरंत बेटी को लेकर थाने पहुंचे और गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने नहीं किया सहयोग, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ केस

परिजनों ने बताया कि जब नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार की शिकायत थाने में की, तो पुलिस अपराध दर्ज करने में टालमटोल करने लगी। इसके बाद परिजनों और गांववालों ने महिला आयोग तक शिकायत दर्ज करने की बात की और मामला SP के संज्ञान में आया, तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस एसपी के आदेश के बाद हरकत में आई और आरोपी मामा मामी और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Next Post

आर्थिक सर्वेक्षण पेश, प्रति व्यक्ति आय 5.7%, प्रदेश की अर्थव्यवस्था 16% की रफ्तार से बढ़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 28 फरवरी 2023। मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसमें मध्यप्रदेश की उजली तस्वीर पेश की गई है। यह दावा किया गया है कि पिछले वर्ष आर्थिक समृद्धि में मध्यप्रदेश देश के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान