करण जौहर ने किया फिल्म ‘Liger’ का ऐलान, सामने आया विजय देवराकोंडा का फर्स्ट लुक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का ऐलान हो गया है. काफी समय से उनके इस हिंदी फिल्म की अटकलें थी। फिल्म LIGER से विजय को करन जौहर हिंदी में डेब्यू करा रहे हैं। ये एक एक्शन फिल्म है. LIGER दो शब्दों से मिलकर बना है LION & TIGER. इस फिल्म को #SAALACROSSBREED के साथ प्रमोट किया जा रहा है।

फिल्म का ऐलान आज ही करन जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए किया है. उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे दिखाई देंगी।

https://twitter.com/karanjohar/status/1351026958369493008?s=20

जो पोस्टर रिलीज हुआ है उसमें विजय के पीछे LION और TIGER की आधी-आधी तस्वीर है. विजय इसमें पंच करते दिख रहे हैं।

इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट करेंगे. ये फिल्म हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

इस फिल्म को लेकर विजय देवरकोंडा बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने करन जौहर के लिए आज सोशल मीडिया पर लिखा, ”हमने जो सोचा आपने उसे हकीकत में बदल दिया। अब हम ये कहानी पूरे देश को दिखा सकते हैं. आपने हमारी कहानी पर यकीन किया और साथ दिया, हम फिल्म की दमदार कलेक्शन के साथ इसकी भरपाई करेंगे।”

फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि विजय की फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से काफी पॉपुलैरिटी मिली. इसी फिल्म के हिंदी रीमेक फिल्म थी कबीर सिंह’. इसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

Leave a Reply

Next Post

ब्रिस्बेन में टीम इंडिया के सामने कड़ी चुनौती, 5वें दिन इतिहास रचने के लिए बनाने होंगे 324 रन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर की उम्दा गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को चौथे क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित चौथे दिन सोमवार को दूसरी पारी में 294 रनों पर समेट दिया।  अब भारत को आखिरी दिन जीत के लिए 324 रन बनाने होंगे।  भारत को 328 रनों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण