प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रजनीकांत के बाद बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर की दुनिया की सैर करेंगे अक्षय कुमार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार अब अपने एक्शन फॉर्म में दोबारा लौट रहे हैं. सोशल इश्यू पर बनी फिल्म हो या एक्शन फिल्म्स अक्षय कुमार अपने फैंस की उम्मीदों पर हर बार खरे उतरते हैं. इस बार अक्षय कुमार अपने फैंस को जबरदस्त हैरान करने वाले हैं। दरअसल, अक्षय कुमार अब जल्द ही ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’  में बेयर ग्रिल्स  के साथ खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे. इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने शो का टीजर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दी है।

अक्षय कुमार ने ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ के इस टीजर को ट्विटर पर शेयर किया है. टीजर में दोनों ही कलाकार कहीं जंगलों में घूमते, तो कहीं रस्सियों से लटकते हुए नजर आ रहे हैं. इस टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि शो का लेवल बिल्कुल अलग ही तरह का होने वाला है। इस वीडियो में अक्षय कुमार के साथ-साथ बेयर ग्रिल्स का अंदाज भी काफी जबरदस्त लग रहा है. ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ के इस टीजर को देखकर फैंस में भी काफी एक्साइटमेंट है।

बताते चलें कि, अक्षय कुमार से पहले रजनीकांत और पीएम नरेंद्र मोदी भी बेयर ग्रिल्स के साथ उनके शो का हिस्सा बन चुके हैं। रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स के लिए ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ की शूटिंग बांदीपुर टाइगर रिजर्व पार्क में हुई थी. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट पार्क में बेयर ग्रिल्स के साथ उनकी शो की शूटिंग की थी।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आ रहा है खास एअर इंडिया वन विमान, हवा में उड़ने वाले अभेद्य किले जैसा सुरक्षित होगा यह विमान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 अगस्त 2020। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के उन नेताओं में शामिल हैं जिनकी सुरक्षा बेहद पुख्ता मानी जाती है। अब पीएम मोदी को जल्द ही हवाई यात्राओं के लिए एक अभेद्य किला मिलने वाला है. पीएस मोदी की हवाई यात्राओं के लिए ठीक वैसा […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज