छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से, अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा- बजट से तय होगी राज्य के विकास की दिशा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 फरवरी 2024 । छत्तीसगढ़ विधानसभा का 5 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस सत्र को अहम करार देते हुए कहा कि सरकार के बजट से राज्य के विकास की दिशा तय होगी। बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री ने डिजिटल बजट पेश किया था. हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा भी नई तकनीक से जुड़कर काम करेगा. छत्तीसगढ़ विधानसभा को पेपरलेस बनाया जाएगा. इससे सदन का कामकाज सरल होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ 2025 में अपनी यात्रा के 25 वर्ष पूरा करने जा रहा है. हमारा प्रयास होगा कि हम नए विधानसभा में प्रवेश कर जाएं. बजट सत्र के दौरान कुल 20 बैठकें होंगी. राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी. 9 फ़रवरी को बजट पेश होगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। वहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति पर बोले डॉ. सिंह ने कहा कि हम बहुत बेहतर स्थिति में है. 11 की 11 सीटों में भाजपा की जीत दर्ज होगी।

Leave a Reply

Next Post

सेहत के लिए वरदान है ये काला फल, दिल को रखे सही सलामत, रोज खाएंगे तो बुढ़ापे में भी दिखेगा सबकुछ साफ, ये हैं 5 फायदे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 04 फरवरी 2024। अंगूर में हरे रंग के अंगूर का सेवन लोग अधिक करते हैं, लेकिन सेहत लाभ जिस अंगूर को खाने से अधिक होता है, वह है काला अंगूर जी हां, काले अंगूर में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर […]

You May Like

बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई....|....मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे