खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों को उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कीट वितरण कर बधाई दी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

महासमुंद 24 अगस्त 2026। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव के शनिवार को महासमुन्द प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय में अध्यक्ष जिला पैरा स्पोर्टस संघ महासमुंद निरंजन साहू एवं जिला पैरा स्पोर्टस खिलाडी लक्की यादव राजीव पाण्डे अवॉर्ड वर्ष 2025-26 राज्य खेल अलंकरण हेतु चयनित होने पर उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने लक्की यादव को बधाई देते हुए सम्मानित किया। अध्यक्ष, जिला पैरा स्पोर्टस संघ द्वारा दिव्यांग पैरा खिलाड़ियों के खेल गतिविधियों में विकास लाने हेतु दिव्यांग एवं सामान्य खिलाडियों के खेल के प्रति राष्ट्रीय भाव उत्पन्न करने हेतु समावेशी खेल एकेडमी (आवासीय एवं गैर आवासीय) संचालन के संबध में मांग पत्र मंत्री को सौंपा गया, जिसमें खिलाडियों का निरंतर अभ्यास, पोषण, आहार व्यवस्था तथा तकनीकी प्रशिक्षण हेतु आवश्यक सुझाव रखा गया। इस अवसर पर मंत्री श्री साव के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से मांग पत्र पूरी करने हेतु आश्वासन दिया गया। उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव द्वारा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के खिलाड़ियों से मुलाकात व परिचय प्राप्त कर खेल कीट का वितरण कर बधाई एवं आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर रवि साहू, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, अन्य जिला अधिकारी, प्राचार्य एकलव्य भोरिंग महेंद्र टंडन, एन आई एस तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, व्यायाम शिक्षक एकलव्य भोरिंग नीलम साहू एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ी उपस्थित रहे। वर्तमान में 60 खिलाड़ी तीरंदाजी अभ्यास करने खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य भोरिंग में पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

महाकालेश्वर की तरह रायपुर में भी है महाकाल धाम!

शेयर करे12 ज्योतिर्लिंगों से जुड़ी है धार्मिक मान्यता छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 24 अगस्त 2026। मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर धाम की तरह ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर में श्रीमहाकाल धाम है। वेद- पुराणों के अनुसार इस धाम की पौराणिकता 12 ज्योतिर्लिंगों से जुड़ी है। इसी वजह से […]

You May Like

सरगुजा में कार-बाइक में टक्कर, नाबालिग की मौत....|....इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक के बाद 2 परीक्षाएं रद्द....|....भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने जीता कानिशा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट....|....पिता बने ‘तुम बिन 2’ फेम अभिनेता आदित्य सील....|....जापान से कारोबार बढ़ाने पर भारत का फोकस....|....16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की तैयारी....|....जंतर-मंतर पर यौन उत्पीड़न की जांच पहले होगी....|....मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने घर में लगाई आग....|....देर रात अचानक धू-धू कर जलीं 2 कारें....|....पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, खाली पदों पर नियुक्ति की मांग