मंत्रिमंडल, राज्य की विद्युत वितरण कंपनी बेचने जा रही है, यह जनविरोधी है – दीपक बैज

admin
शेयर करे

स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ विद्युत मंडल को बेचने की साजिश

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 06 अगस्त 2026। साय मंत्रिमंडल के द्वारा राज्य के पावर ट्रांसमिशन कंपनी को स्टाक मार्केट में लिस्टेड करने के निर्णय का कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार प्रदेश के स्वामित्व वाली सरकारी कंपनी को शेयर मार्केट में लिस्टेड करके शेयर के माध्यम से उसको निजीकरण की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है। मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) को आमजन एवं संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 200 करोड़ रूपए तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD)/बॉन्ड जारी कर स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध (लिस्टिंग) किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विद्युत कंपनिया आत्मनिर्भर है, तथा बिजली बनाने का पूरा संसाधन राज्य के पास उपलब्ध है। राज्य में बनने वाली बिजली को वितरण का काम पावर ट्रांसमिशन कंपनी के पास है। सरकार इसका शेयर निकालकर उद्योगपतियो को पिछले दरवाजे से बेचने का प्रयास कर रही है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि राज्य विद्युत वितरण कंपनी को अडानी को सौंपने के उद्देश्य से इसका शेयर निकाला जा रहा है। सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण एक सार्वजनिक कंपनी का आईपीओ निकाला जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महंगी बिजली करने के बाद तथा स्मार्ट मीटर में बेतहाशा वसूली और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बंद कर आम आदमी को लूटने के बाद भी सरकार विद्युत कंपनी को आत्मनिर्भर नहीं बना पाई। अब विद्युत कंपनी को ही बेचने का षड़यंत्र किया जा रहा है। सार्वजनिक इकाईयों को बेचने की भाजपा की पुरानी फितरत है। मोदी सरकार ने भी देश की 27 से अधिक सार्वजनिक उपक्रमों को बेचा था। राज्य की भाजपा सरकार अब प्रदेश की रीढ़ की हड्डी विद्युत कंपनी को ही बेचने का षड़यंत्र कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

शासन में अधिकारी अनियंत्रित सांसदों की सुन नही रहे है जनता तो बेबस है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 06 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल विजय बघेल अधिकारियों के आगे बेबस और लाचार नजर आ रहे है। सरकार के मुखिया से शिकायत के बावजूद अधिकारियों के व्यवहार में कोई सुधार […]

You May Like

बहरीन में अमेरिकी रडार तबाह करने का दावा....|....टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत....|....भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार....|....सरपंच के खिलाफ उपसरपंच और पंचों ने खोला मोर्चा....|....पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर नाले में गिरने की रची झूठी कहानी....|....नक्सल हमले में पैर गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार....|....करोड़ों के प्रोजेक्ट में चिंतामण गणेश को जगह नहीं....|....कमाऊ पत्नी को दूसरे पति से गुजारा भत्ता नहीं....|....26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज....|....एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन