मेधा पुष्करणा की तीसरी किताब ने खोला नया मोर्चा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई /नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026। सुप्रीम कोर्ट में वकालत, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से क्रिमिनोलॉजी में एमफिल और अब कानून के विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी। मेधा पुष्करणा अपने पेशेवर सफर में नए अध्याय जोड़ते हुए चर्चित कोर्टरूम सीरीज़ ‘द ग्रेट ट्रायल’ की तीसरी किताब ‘इट इज़ नॉट ओवर यट… एनिमल वर्ल्ड वर्सेज़ मैनकाइंड’ के साथ लौटी हैं।

लॉ एंड जस्टिस पब्लिशिंग कंपनी से प्रकाशित यह किताब रहस्य, पौराणिक कल्पना और कानूनी दांव-पेच का दिलचस्प मेल है। कहानी में पशु जगत और मानव जगत के बीच शांति के बाद उस समय हलचल मच जाती है, जब काउंसिल के बुद्धिमान सदस्य मिस्टर एलिफेंट पवित्र वन में मृत पाए जाते हैं। जांच की दिशा युवा वकील मेड्स के गुरु अंकल जस्ट की ओर मुड़ती है। इसके बाद शुरू होती है सच, सबूत और जवाबदेही की रोमांचक पड़ताल।

2023 में ‘वॉर ऑन अर्थ’ से शुरू हुई इस सीरीज़ ने कानून को नैतिकता और मानवता के सवालों से जोड़ने की अलग पहचान बनाई है। तीसरी किताब में कानूनी सिद्धांतों और लीगल मैक्सिम्स से जुड़ी 170 से अधिक प्रविष्टियां भी शामिल हैं। मेधा की उपलब्धियां लेखन तक सीमित नहीं हैं। वह संवैधानिक मामलों और आपराधिक अपीलों से जुड़े काम के साथ गलगोटिया यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ में विजिटिंग फैकल्टी की भूमिका भी निभा रही हैं। यहां वह विद्यार्थियों को कोर्टरूम और चैंबर प्रैक्टिस की बारीकियां सिखाती हैं।

वकालत, शिक्षण और लेखन के बीच संतुलन बनाती मेधा अपनी किताब के जरिए पाठकों के सामने न्याय की नई पहेली रखती हैं। अमेज़न, किंडल और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध यह किताब सवाल छोड़ती है—क्या न्याय की यह कहानी सचमुच खत्म हो गई है?

Leave a Reply

Next Post

रक्षा तकनीक की ताकत अब शेयर बाजार में, 15 अक्टूबर को खुलेगा टोनबो इमेजिंग का आईपीओ

शेयर करेथर्मल इमेजिंग से मिसाइल सीकर तक, टोनबो इमेजिंग निवेशकों के दरबार में छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 13 अक्टूबर 2026। रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की कंपनी टोंबो इमेजिंग इंडिया लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक इश्यू (आईपीओ) गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए प्रति इक्विटी शेयर 665 से […]

You May Like

पत्नी का पर-पुरुष से लगातार संपर्क मानसिक क्रूरता....|....बादल छंटते ही बढ़ी ठंड की रफ्तार....|....हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रों को राहत....|....प्रदेश में 500 सरकारी सेवाओं के लिए बनेगा सिंगल लॉगिन सिस्टम....|....नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का तीखा हमला....|....दिल्ली में हर तीसरे दिन फेफड़ों के कैंसर से जा रही है एक जान....|....पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, युवक ने ईंट से किया वार....|....ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी....|....सर्दियों में बढ़ जाता है घुटनों का दर्द....|....एलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम बड़ी उपलब्धि