इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 इंदौर, 07 सितंबर 2026। इंदौर के वार्ड क्रमांक 58 और 60 में होने वाले निकाय उपचुनाव को राज्य निर्वाचन आयोग ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह फैसला मतदाता सूची में मिली गड़बड़ियों की शिकायतों और पुलिस-प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। आयोग के अनुसार, पुरानी सूची के आधार पर चुनाव कराने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी।

निगरानी के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की नियुक्ति
वार्ड 58 और 60 की मतदाता सूची का अब नए सिरे से सत्यापन कराया जाएगा। निर्वाचन दल मौके पर जाकर प्रत्येक मतदाता के नाम और दर्ज जानकारी की भौतिक जांच करेगा। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को विशेष प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस जांच और सूची के शुद्धिकरण के बाद ही उपचुनाव की नई तारीखों का ऐलान होगा।

हाईकोर्ट के आदेश 
वार्ड 60 का चुनाव प्रक्रिया पहले से ही हाईकोर्ट के एक आदेश के कारण रुकी हुई थी। अब वार्ड 58 का उपचुनाव भी स्थगित कर दिए जाने से दोनों वार्डों में चुनावी गतिविधियां पूरी तरह से थम गई हैं। प्रशासन द्वारा वोटर लिस्ट की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही अगली घोषणा की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा पत्र मिल गया
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि चुनाव को स्थगित करने की जानकारी मिली है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यह निर्णय लिया गया है। हमें उसका पत्र भी प्राप्त हो गया है। 

Leave a Reply

Next Post

वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर

शेयर करेदाती महाराज बोले- बार-बार चुनाव से संसाधनों और समय का नुकसान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            उज्जैन, 07 सितंबर 2026। सिद्ध शक्तिपीठ शनि धाम के पीठाधीश्वर एवं महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर परमहंस दाती महाराज ने देश में वन नेशन, वन इलेक्शन लागू करने पर जोर दिया है। उज्जैन प्रवास पर आए दाती […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प