वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 उज्जैन, 07 सितंबर 2026। सिद्ध शक्तिपीठ शनि धाम के पीठाधीश्वर एवं महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर परमहंस दाती महाराज ने देश में वन नेशन, वन इलेक्शन लागू करने पर जोर दिया है। उज्जैन प्रवास पर आए दाती महाराज ने कहा कि युवाओं को इस व्यवस्था के समर्थन में आगे आना चाहिए, क्योंकि बार-बार होने वाले चुनावों से देश के संसाधनों और समय का बड़ा नुकसान होता है।

देश का अन्नदाता किसान और अधिक मजबूत हो- दाती महाराज
दाती महाराज ने विशेष रूप से शिक्षकों की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में बार-बार चुनाव होने के कारण गांव-देहात के शिक्षकों को साल भर कभी रसीद काटने, कभी जनगणना तो कभी चुनावी ड्यूटी में लगा दिया जाता है। इससे उनका अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक और मानसिक शोषण होता है। वन नेशन, वन इलेक्शन लागू होने से शिक्षकों को अपनी मूल जिम्मेदारी यानी पढ़ाने का पर्याप्त समय मिलेगा। जब शिक्षक बच्चों को सही समय और बेहतर शिक्षा दे पाएंगे, तभी हमारी आने वाली पीढ़ी और देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। दाती महाराज ने विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की महासवारी में भाग लिया। उन्होंने कहा, ‘आज बाबा महाकाल के चरणों में यही प्रार्थना है कि हमारा राष्ट्र सुख-समृद्धि से परिपूर्ण और वैभवशाली बने तथा देश का अन्नदाता किसान और अधिक मजबूत हो।’ वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा करते हुए दाती महाराज ने संकल्प लिया कि इस बार महाकुंभ में आने वाला कोई भी श्रद्धालु भूखा नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे नि:शुल्क विशाल अन्नक्षेत्र (भोजन व्यवस्था) और नि:शुल्क मेडिकल सेवाओं की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ज्योतिषीय गणनाओं का हवाला देते हुए कहा कि 2028 का सिंहस्थ अद्भुत होगा और इसकी चर्चा पूरे विश्व में होगी, हालांकि इसके लिए कुछ प्रशासनिक व सामाजिक सावधानियां बरतना भी जरूरी होगा।

उज्जैन की बेटियों के लिए भी करेंगे सेवा कार्य
पिछले 36 वर्षों से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, देश बचाओ’ संकल्प के साथ कार्य कर रहे दाती महाराज ने बताया कि वे अब तक पाली (राजस्थान) में 11,000 से अधिक बेटियों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा दिलाकर उनका विवाह संपन्न करा चुके हैं। अब इसी तर्ज पर उज्जैन की बेटियों के उत्थान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए कार्य किया जाएगा।

युवा ही संभालेंगे सनातन और देश की बागडोर
देश के युवाओं पर भरोसा जताते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि ग्रहों की गणनाएं स्पष्ट संकेत दे रही हैं कि भारत का युवा अब अधिक जागरूक, ज्ञानवान और प्रगतिशील हो रहा है। आने वाले समय में युवा न केवल सनातन संस्कृति को सहेजेंगे, बल्कि देश की पूरी बागडोर भी संभालेंगे। आज का युवा किसी के आगे हाथ फैलाने वाला नहीं, बल्कि दूसरों को मजबूत करने वाला बन रहा है।

कर्म फलदाता हैं शनिदेव- दाती महाराज
शनिदेव से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए दाती महाराज ने कहा कि शनिदेव भाग्यविधाता हैं और केवल न्याय का काम करते हैं। वे किसी का अहित नहीं करते, बल्कि सत्कर्म करने वालों को राजा बना देते हैं। इसलिए शनिदेव पर उंगली उठाने से पहले व्यक्ति को अपने कर्मों की ओर देखना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी

शेयर करेमृतकों के आश्रितों को सौंपे मुआवजा चेक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           वैशाली, 07 सितंबर 2026। बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली और सारण जिलों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक तैयारियों और बाढ़ पीड़ितों के लिए की […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प