राहुल गांधी पर सिंधिया का तंज, कहा- तीन राज्यों के नतीजों को देखकर कांग्रेस का कौन सा लुक बाकी है

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ग्वालियर 03 मार्च 2023। दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के विदेश में जाते ही बदले हुए लुक पर निशाना साधते हुए कहा कि लुक और परिचय की बात में नहीं करूंगा। मैं यही कहूंगा कि तीन राज्यों में जो चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, उससे कांग्रेस का क्या लुक बाकी है। सिंधिया ने शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया, वहीं उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है। राज्य सरकार के बजट को भी सिंधिया ने जनता के हित में बताया है।

ग्वालियर के जलालपुर हाईवे पर बन रहे आईएसबीटी का जायजा लिया। महाराज बाड़े पर बन रही मल्टीलेवल पार्किंग पेडस्ट्रियन जोन के साथ गोरखी के डिजिटल म्यूजियम का निरीक्षण करने के साथ ही आर्ट्स एंड क्राफ्ट सेंटर बनाने की योजना के बारे में जानकारी दी। सिंधिया ने हाल ही में बंद हुई सौ साल पुरानी शासकीय प्रेस का भी निरीक्षण किया। सिंधिया ने खासतौर पर प्रेस की ऐतिहासिक स्मृतियों को सहेज कर रखने में अपनी रुचि जाहिर की। सिंधिया ने खुद सौ साल पुरानी पंचिंग मशीन का डिस्क्रिप्शन दिया, उन्होंने शासकीय प्रेस में रखी सौ वर्ष से ज्यादा पुरानी मशीनों का म्यूजियम बनाने की बात कही। वहीं, उन्होंने शासकीय प्रेस के ड्रेनेज सिस्टम और निर्माण के विषय में जानकारी दी, सिंधिया ने थीम रोड के निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण और प्रोजेक्ट में देरी के चलते नाराजगी भी जाहिर की।

वहीं, बजट पर सिंधिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए एक लाख दो हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर 250 सीएम राइज स्कूल और 50 मेडिकल कॉलेज का प्रावधान इस बजट में है, अटल एक्सप्रेस वे के जरिए नर्मदा के किनारे लॉजिस्टिक हब बनेगा। कृषि के क्षेत्र में भी बजट के आवंटन में बढ़ोतरी हुई है, किसानों को सस्ती बिजली देने के लिए 13 हजार करोड़ रुपये और दो हजार करोड़ रुपये फसल बीमा योजना के लिए रखा गया है, चार हजार नागरिकों से पूछ कर ये बजट बनाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

कार से लापता पति-पत्नी और दो बच्चों का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 03 मार्च 2023। जिले के चारामा क्षेत्र में जली हुई कार से लापता चार लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. पखांजूर में रहने वाले समीर सिकदार, पत्नी जया और दो बच्चे कार में सवार थे. घटना की जानकारी के बाद से परिजनों का […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत