भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका, एनरिक नॉटर्ज टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 21 दिसम्बर 2021 । भारत के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉटर्ज चोट के कारण 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ​क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मेजबान बोर्ड ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि नॉटर्ज की जगह किसे टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 

प्रोटियाज (दक्षिण अफ्रीकी) गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे लगातार चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। दुर्भाग्य से वह टेस्ट मैच में गेंदबाजी के लिए पर्याप्त रूप से उबरने में सफल नहीं रहे। वह चोट से उबरने के लिए विशेषज्ञों से सलाह ले रहे है। अभी उनकी जगह किसी और को टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है।’ भारत और दक्षिण अफ्रीका के पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। नॉर्टजे की गैर मौजूदगी से दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण को गहरा धक्का लगा है। उनके बाहर होने के बाद अब कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। नॉर्टजे आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा-नीलामी से पहले उन्हें रिटेन करने का फैसला किया था।

Leave a Reply

Next Post

भंडाफोड़: हरियाणा से बिहार तक लग्जरी स्लीपर बस में शराब तस्करी, सवारियों के सामान के नीचे बना रखा था रैक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नोएडा 22 दिसंबर 2021। पुलिस ने लग्जरी स्लीपर बस में हरियाणा से बिहार तक लंबे समय से चल रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बस के चालक को गिरफ्तार कर 90 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। इसकी कीमत 5.40 लाख रुपये […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर